YRKKH Spoiler 3 February: चारु को लेकर फरार हो जाएगा अभीर, तलाक का दर्द झेलेंगे अरमान-अभिरा

YRKKH Spoiler 3 February: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। आज अरमान और अभिरा तलाक का दर्द झेलेंगे तो वहीं चारु कियारा के पागलपन को देख काफी परेशान है। आज 3 फरवरी को एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा जानिए इस रिपोर्ट में।

YRKKH Spoiler 3 February: राजन शाही का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत अभिरा से होती है जिसे वकील फोन कर बताता है कि अरमान कल तलाक की हियरिंग चाहता है। वहीं कियारा चारु को बताती है कि उसने अभीर को शादी के लिए प्रपोज किया है। प्यार में बावली हुई कियारा मन ही मन अभीर संग शादी को लेकर खयाली पुलाव पकाएगी। चारु उसे समझाने की पूरी कोशिश करेगी लेकिन कियारा अपनी ही धुन में मग्न रहेगी।

YRKKH Spoiler 3 February

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे एपिसोड में अरमान की मां अभिरा से मिलने की जिद्द करती है। ऐसे में रूप अभिरा को फोन करने का नाटक करता है और अपनी मां को बताता है कि वो व्यस्त है। शो में बसंत पंचमी का त्योहार दिखाया जाएगा जिसके लिए अभिरा और अरमान के बीच खट्टी-मिट्ठी नोंक-झोंक चल रही है। हालांकि ये एक सपना होगा जिसे अभिरा और अरमान देख रहे होंगे। अभिरा मंगलसूत्र और अरमान शादी की अंगूठी उतार रहे होंगे लेकिन दोनों ऐसा करने में असमर्थ हो जाएंगे। वहीं अभिरा की परेशानी मनीष से देखी नहीं जा रही लेकिन स्वर्णा चाहती है कि दोनों का रिश्ता ठीक हो जाए।

End of Feed