टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 3 February: चारु को लेकर फरार हो जाएगा अभीर, तलाक का दर्द झेलेंगे अरमान-अभिरा

YRKKH Spoiler 3 February: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। आज अरमान और अभिरा तलाक का दर्द झेलेंगे तो वहीं चारु कियारा के पागलपन को देख काफी परेशान है। आज 3 फरवरी को एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

YRKKH Spoiler 3 February

YRKKH Spoiler 3 February: राजन शाही का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत अभिरा से होती है जिसे वकील फोन कर बताता है कि अरमान कल तलाक की हियरिंग चाहता है। वहीं कियारा चारु को बताती है कि उसने अभीर को शादी के लिए प्रपोज किया है। प्यार में बावली हुई कियारा मन ही मन अभीर संग शादी को लेकर खयाली पुलाव पकाएगी। चारु उसे समझाने की पूरी कोशिश करेगी लेकिन कियारा अपनी ही धुन में मग्न रहेगी।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे एपिसोड में अरमान की मां अभिरा से मिलने की जिद्द करती है। ऐसे में रूप अभिरा को फोन करने का नाटक करता है और अपनी मां को बताता है कि वो व्यस्त है। शो में बसंत पंचमी का त्योहार दिखाया जाएगा जिसके लिए अभिरा और अरमान के बीच खट्टी-मिट्ठी नोंक-झोंक चल रही है। हालांकि ये एक सपना होगा जिसे अभिरा और अरमान देख रहे होंगे। अभिरा मंगलसूत्र और अरमान शादी की अंगूठी उतार रहे होंगे लेकिन दोनों ऐसा करने में असमर्थ हो जाएंगे। वहीं अभिरा की परेशानी मनीष से देखी नहीं जा रही लेकिन स्वर्णा चाहती है कि दोनों का रिश्ता ठीक हो जाए।

समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल में कियारा बसंत पंचमी के मौके पर अभीर को 25 लाख का गिटार गिफ्ट करेगी जिसे देख चारु उस पर भड़क जाती है। चारु बार-बार कियारा को समझाने की कोशिश कर रही है कि अभीर उससे प्यार नहीं करता। शो के लेटेस्ट प्रीकैप में देखने को मिला कि चारु घर से गायब हो जाती है, ऐसे में आर्यन अरमान को बताता है कि उसने चारु को आखरी बार अभीर से बात करते हुए सुना था। आगे चलकर अरमान और अभिरा में प्यार शब्द को लेकर झगड़ा होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article