टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 3 December: अभिरा के सामने आया बड़े भाई अभीर का सच, सौतेले बाप अभिमन्यु का भी खुला राज

YRKKH Spoiler 3 December: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था की अभीर पोद्दार निवास के बाहर गुस्से में तोड़-फोड़ करता है। इसी के साथ जल्द ही अभिरा के आगे भी अभीर की सच्चाई और सौतेले पिता अभिमन्यु का राज भी खुलेगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 3 December

YRKKH Spoiler 3 December: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा की अभीर पोद्दार निवास के बाहर तोड़-फोड़ करता है जिसे देख माधव उसे जेल में बंद कर देगा। यह पूरी बात रुही अपने बी नानू को बताती है जिसे सुन मनीष दौड़ा-दौड़ा पुलिस स्टेशन भागेगा। पुलिस स्टेशन में अभीर और अभिरा के बीच खूब बहसबाजी होती है। ऐसे में माधव एफआईआर पर अभिरा को साइन करने के लिए बोलत है लेकिन तभी मनीष वहां पहुंच उसे मना कर देगा। आखिरकार मनीष सालों से छुपी बात को अभिरा के आगे बताएगा की अभीर उसका छोटा भाई है, यानी अभिमन्यु अक्षरा का बेटा।

टीआरपी में दूसरे नंबर की गद्दी पर बैठा इस सीरियल में आगे मनीष अभिरा को अभिमन्यु,अक्षरा और अभिनव के लव ट्रायएंगल के बारे में बताता है। वहीं दूसरी तरफ रुही को भी यह पता चल जाता है की रुद्र उसका भाई है यह सुन वो खुशी के आंसू बहाती है। अक्षरा मर गई है यह बात जान अभीर अपना आपा खो बैठता है और इसी दौरान वह मनीष को अभिमन्यु की मौत की खबर देता है। जैसे ही अभिरा अभीर को गले लगाने वाली होती है वो उसे दूर कर देगा। रुही जो पहले पुलिस स्टेशन अभीर से मिलने जा रही होती है लेकिन अपने कदम पीछे कर वापिस घर के अंदर चली जाती है।

शो के प्रीकैप में देखने को मिलेगा की अभीर पालने से दक्ष को उठाकर अभिरा की नहीं बल्कि रुही की गोद में देता है। अभीर अरमान से कहता है की वो अभिरा को सच बताए की उसका बच्चा जन्म लेते ही मर गया था। ऐसे में अब अभिरा, अभीर और रुही की जिंदगी में भूचाल आने वाला है। जल्द ही कहानी में अभीर और चारु की भी लव स्टोरी देखने को मिलेगी लेकिन इसमें कबाब में हड्डी कियारा का पागलपन बनेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article