YRKKH Spoiler 29 October: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी दिन भर दिन मजेदार होती जा रही है। सीरियल अब टीआरपी लिस्ट में अनुपमा को टक्कर देते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। सीरियल में कल दिखाया गया था कि नीरज ने चारु संग शादी से पहले हाथापाई की थी जिसका सच अभिरा और अरमान के आगे आ जाता है। वहीं दूसरी बार पोद्दार खानदान में संजय अपनी बेटी की शादी में पैसा पानी कि तरह बहाने में लगा हुआ है जिसे देख दादी सा खुश नहीं है। आज 29 अक्टूबर के एपिसोड में क्या होने वाला है जानिए इस रिपोर्ट में।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehalata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है कि अरमान चारु के ऑफिस और पार्किंग की सीसीटीवी फुटेज निकलवाता है लेकिन कुछ हाथ नहीं लगता। इस बीच अस्पताल से अबॉर्शन के लिए फोन आता है लेकिन अभिरा यह करने से मना कर देती है और अरमान को समझाती है कि हमें इस समय चारु का साथ देना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ दादी के हाथ अभिरा कि प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट हाथ लग जाती है लेकिन देखने से पहले ही वो हवा के कारण उड़ जाती है।
राजन शाही के सीरियल में आगे देखने को मिलता है कि चारु के ना कहने पर भी नीरज उसे जबरदस्ती किस करता है जिससे उसकी रूह कांप जाती है। आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा नीरज को बदसलूकखी के लिए थप्पड़ मारती है। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि रुही के आगे अभिरा की प्रेग्नेंसी का सच सामने आ जाता है और वो सोनोग्राफी रिपोर्ट देख लेती है। वहीं कमरें के बाहर गुस्से से भरा हुआ नीरज यह सुन लेता है और आग लगा देता है ताकि दोनों बहने मर जाएं।
