टीवी मसाला

Bigg Boss 18: नायरा बनर्जी ने खोली Eisha Singh की हरकतों की पोल, 'चुगली चाची' का टैग देकर बोलीं- वो जलती थी...

Bigg Boss 18 Nyra Banerjee Reveals About Eisha Singh And Avinash Mishra: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। लेकिन बीते वीकेंड का वार पर एक्ट्रेस नायरा बनर्जी को शो को अलविदा कहना पड़ा। वहीं अब घर से बाहर आते ही उन्होंने अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की पोल खोली है।

Image

'बिग बॉस 18' से बाहर आते ही नायरा बनर्जी ने खोली ईशा सिंह की पोल

Bigg Boss 18 Nyra Banerjee Reveals About Eisha Singh And Avinash Mishra: टीवी का चर्चित शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों के दिलों पर कब्जा करने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। आए दिन 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स अपनी गेम सुधारने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं अभी तक तीन कंटेस्टेंट्स शो से बाहर भी हो चुके हैं, जिसमें हेमा शर्मा, मुस्कान बामने से लेकर नायरा बनर्जी तक का नाम शामिल है। नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) को अचानक ही 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss18) से हाथ धोना पड़ा था। इतना ही नहीं, उन्होंने घर से बाहर आते ही घरवालों की पोल खोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। नायरा बनर्जी ने अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के 'लव एंगल' का भी खुलासा किया।

नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) से पूछा गया कि क्या 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss18) में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच कोई लव एंगल चल रहा है। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "उनकी दोस्ती मुझे लगती है कि ईशा की तरफ से ज्यादा है। ईशा बहुत समझदार है कि कैसे सही तरीके से बॉन्ड बनाया जाए। उसके पास वो टैलेंट है। मुझे तो ये तक पता चला कि ईशा को ये चीज बिल्कुल पसंद नहीं आती थी कि मैं अविनाश मिश्रा से बातचीत करूं। अगर ये दोस्ती है तो आपको अपने दोस्त पर विश्वास होना चाहिए ना कि आपका दोस्त आपके लिए खड़ा होगा। लेकिन वो हमेशा उससे सवाल करती है।"

नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) ने ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "मैं आपको एक लाइन बताती हूं जो ईशा ने अविनाश से कही थी। वो थी कि दोस्ती की है तो निभानी तो पड़ेगी ना। इसका मतलब है कि आप उसपर जोर डाल रहे हो दोस्ती निभाने का। दोस्ती हमेशा ही प्राकृतिक रूप से होनी चाहिए।" नायरा बनर्जी ने ईशा सिंह को एक शब्द में 'चुगली चाची' भी कहा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article