टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 29 October: रुही के सामने आया अभिरा की प्रेग्नेंसी का सच बाहर, दो बहनों को आग में झोंक देगा नीरज

YRKKH Spoiler 29 October: रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि चारु संग नीरज ने बदसलूखी की थी। वहीं दूसरी तरफ अभिरा की प्रेग्नेंसी का सच रुही के सामने आ गया है। यहां पढिए आज के एपिसोड का स्पॉइलर।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 29 October

YRKKH Spoiler 29 October: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी दिन भर दिन मजेदार होती जा रही है। सीरियल अब टीआरपी लिस्ट में अनुपमा को टक्कर देते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। सीरियल में कल दिखाया गया था कि नीरज ने चारु संग शादी से पहले हाथापाई की थी जिसका सच अभिरा और अरमान के आगे आ जाता है। वहीं दूसरी बार पोद्दार खानदान में संजय अपनी बेटी की शादी में पैसा पानी कि तरह बहाने में लगा हुआ है जिसे देख दादी सा खुश नहीं है। आज 29 अक्टूबर के एपिसोड में क्या होने वाला है जानिए इस रिपोर्ट में।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehalata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है कि अरमान चारु के ऑफिस और पार्किंग की सीसीटीवी फुटेज निकलवाता है लेकिन कुछ हाथ नहीं लगता। इस बीच अस्पताल से अबॉर्शन के लिए फोन आता है लेकिन अभिरा यह करने से मना कर देती है और अरमान को समझाती है कि हमें इस समय चारु का साथ देना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ दादी के हाथ अभिरा कि प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट हाथ लग जाती है लेकिन देखने से पहले ही वो हवा के कारण उड़ जाती है।

राजन शाही के सीरियल में आगे देखने को मिलता है कि चारु के ना कहने पर भी नीरज उसे जबरदस्ती किस करता है जिससे उसकी रूह कांप जाती है। आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा नीरज को बदसलूकखी के लिए थप्पड़ मारती है। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि रुही के आगे अभिरा की प्रेग्नेंसी का सच सामने आ जाता है और वो सोनोग्राफी रिपोर्ट देख लेती है। वहीं कमरें के बाहर गुस्से से भरा हुआ नीरज यह सुन लेता है और आग लगा देता है ताकि दोनों बहने मर जाएं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article