YRKKH Spoiler 29 January: अभिरा के चरित्र पर कीचड़ उछालेगी विद्या, मां के सामने चुप रहेगा अरमान

YRKKH Spoiler 29 January: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज विद्या अभिरा के चरित्र पर उंगली उठाएगी। उसके लगेगा कि अभिरा और रूप का चक्कर चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ रूप धीरे-धीरे अभिरा के लिए प्यार महसूस करने लगा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए आज का स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 29 January: समृद्धि शुक्ला का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिलेगा कि कोई भी वकील अभिरा की मदत करने से मना कर देगा। क्यूंकी अरमान ने अभिरा पर एक गंभीर आरोप लगाया था जिसके चलते उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया। इस बीच खिड़की कूदकर अरमान अभिरा से मिलने आएगा। दोनों के बीच खट्टी मिट्ठी बात होती है, हालांकि ये अभिरा का एक सपना होता है। अगले दिन अभिरा रूप से मिलने उसके घर जाती है और दोनों के बीच प्यार भरी नोंक झोंक होती है। वहीं दूसरी तरफ विद्या अरमान के साथ मंदिर जाती है तभी उसकी साड़ी का पल्लू गाड़ी के दरवाजे में अटक जाता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 29 January

स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे अभिरा विद्या की मदत करने के लिए रूप को भेजती है। रूप जैसे ही मदत करने लगता है अरमान उसे ताने देकर भगा देते हैं। वहीं रूप के ऊपर कबूतर बीट कर देगा, ऐसे में अभिरा उसके करीब आकार कपड़े साफ करती है। यह देख विद्या को गलतफहमी होती है कि तलाक के बिना ही अभिरा ने रूप संग चक्कर चला लिया है। विद्या सिर्फ यही नहीं रुकती वो अभिरा की इज्जत पर उंगली उठाते हुए उसे बचलन तक कह देगी।

End of Feed