YRKKH Spoiler 27 November: ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिला की अभिरा दक्ष संग कोर्ट से वापिस लौटती है, तभी अरमान उसे टर्मिनेशन लेटेर पकड़ा देता है। घरवालों के आगे अरमान बताता है की उसे पोद्दार कंपनी से निकाला जा रहा है यह देख अभिरा को बड़ा झटका मिलता है। अकेले ही अभिरा घरवालों से अपने हक के लिए लड़ती है लेकिन किसी का भी दिल नहीं पिघलता। अभिरा का दिल टूटते हुए देख अरमान रोहित को मनाने की कोशिश करता है की वो और अभिरा बच्चे के लिए वक्त निकाल लेंगे और उसका ध्यान भी रख सकते हैं। हालांकि रोहित अरमान को धमकी देता है की उसे अभिरा को नौकरी से निकालना ही पड़ेगा।
कहानी में आगे बढ़ते हुए मनोज और मनीषा की बेटी अभीर के प्यार में दीवानी हो गई है। दुकान में अभीर और रुही एक दूजे को देखने ही वाले होते हैं तभी दुकानदार वहाँ आकार दोनों के बीच में आ जाता है। दादी सा अभिरा को नौकरी से निकालकर मनोज को कैबिन देती है। वहीं दूसरी तरफ दक्ष के खिलौनों में रुही को एक चूहा मिलता है और उसे देख अभीर की यादों में खो जाती है क्यूंकी बचपन में अभीर रुही को चूही-रुही बुलाता था।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिला की सवर्णा के साथ अभिरा बाहर जा रही होती है। तभी कई अंजान शख्स गाड़ी पर हमला कर ड्राइवर को मारते हैं। गुंडे सवर्णा को धक्का मार देते हैं जिससे वो पेड़ से टकरा बेहोश हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ गुंडे अभिरा से जबरदस्ती बच्चा छीन उसे अपने साथ ले जाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की बच्चे को किडनैप किसने कराया है। लोगों का मानना है की यह काम शायद रुही या फिर अभीर ने किया है।
