YRKKH Spoiler 27 January: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अभीर सभी को बताता है कि वो कियारा से नहीं बल्कि शुरू से ही कियारा से बात करता था। कावेरी को लगता है की अभीर घर की लड़कियों के जज़्बातों से खेल रहा है। गुस्से में आकार कावेरी अभीर पर हाथ उठाने वाली होती है लेकिन मनीष उसका हाथ पकड़कर ऐसा होने से रोक देगा। कावेरी अभिरा को धमकी देते हुए कहती है कि अभीर को बोले की वो चारु और कियारा से दूर रहे, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कियारा अरमान के आगे अभीर संग शादी करने की जिद्द करती है। इस दौरान वो अभीर को फोन कर दादी सा की बतमीजी कर लिए माफी मांगती है। अभीर उसे बताता है कि वो चारु से प्यार करता है जिसे सुन उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वहीं दूसरी तरफ अभीर बताता अपनी बहनों को बताता है कि वो शुरू से चारु को पसंद करता है । कभी भी उसने कियारा को प्यार वाली नजरों से नहीं देखा है। गोएनका परिवार अभीर को समझाते हैं कि पोद्दार परिवार उसके और चारु के प्यार को नहीं अपनाएंगे।
राजन शाही का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता सच सामने आते ही कियारा अपनी ही बहन चारु को दुश्मन की नजरों से देखती है। अब कहानी में आगे चलकर चारु कियारा के खातिर अभीर का दिल चूर-चूर कर देगी। इसी के साथ शो के प्रीकैप में अरमान और अभिरा के दूजे के करीब आकार दिल का गुब्बार निकाल रहे होते हैं। लेकिन तभी रूप बीच में आकार अरमान को अभिरा से दूर रहने की नसीयत दे डालेगा।
