YRKKH Spoiler 26 January: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों मानों ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कहानी को और मसालेदार बनाने के लिए शो में नए किरदार को एंट्री हुई है। हालांकि इस बीच शो को टीआरपी लिस्ट में काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो दूसरे स्थान से लुढ़कर पांचवें नबर पर आ पहुंचा, जो मेकर्स के लिए एक खतरे की घंटी है। बीते दिन एपिसोड में देखने को मिला कि रूप पोद्दार हाउस पहुँच अरमान से माफी मांगते हुए बताता है कि अभिरा ने एलमनी नहीं मांगी। सिर्फ यही नहीं रूप ये तक कह देता है कि अरमान ने गलती की है अभिरा की सालों की मेहनत और ईमानदारी को उसने एक झूठ से बर्बाद कर दिया। आज सीरियल में क्या नया देखने को मिलेगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अस्पताल में रूप अपनी माँ के इलाज के लिए पैसे देगा जिसे अभिरा देख लेगी। पोद्दार हाउस में जैसे ही कावेरी को पता चलता है कि कियारा अभीर से शादी करना चाहती है वो उसे थप्पड़ जड़ देगी। वहीं चारु को जैसे ही कियारा की फीलिंगस को लेकर पता चलता है वो अपने पैर दो कदम पीछे कर लेती है। कावेरी कियारा को रियलिटी चेक देते हुए कियारा को बताती है कि कैसे अभीर और अभिरा की वजह से विद्या की हालत ऐसी है। दबने के बजाए कियारा परिवार का सामना करते हुए सभी को मुंहतोड़ जवाब देगी।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा रूप के साथ काम करने के लिए शर्त रखेगी कि सारे केसेस वो खुद लड़ेंगे। विद्या की रिपोर्ट लेने अस्पताल पहुंचा अरमान रूप और अभिरा को हाथ मिलाते हुए देख लेगा। गोएनका हाउस पहुंच कावेरी अभीर पर कियारा को फंसाने का इल्जाम लगाती है। हालांकि अभीर कन्फ़्युशन को साफ करते हुए बताता है कि वो कियारा से नहीं बल्कि चारु से प्यार करता है जिसे देख संजय के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
