टीवी मसाला

अनुपमा छोड़ सेलेब्रिटी शेफ में क्यों आए गौरव खन्ना, अब जाकर बताई अंदर की बात

Gaurav Khanna Interview: गौरव खन्ना जल्द ही सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में गौरव खन्ना ने बताया कि उन्हें जब शो का ऑफफर आया तब वह क्या सोच रहे थे। इसी के साथ उन्होंने अनुपमा छोड़ने पर भी अपनी बात रखी। आइए बताते हैं गौरव ने क्या कहा

Image

Gaurav Khanna Interview

Gaurav Khanna Interview: टीवी पर इन दिनों एक शो खूब चर्चा बटोर रहा है जिसका नाम है सेलिब्रिटी मास्टरशेफ। यह शो कल से शुरू होने जा रहा है लेकिन इससे पहले शो का प्रोमो खूब चर्चा बटोर रहा है। शो में फैंस के फेवरेट स्टार गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) , निक्की तंबोली( Nikki Tamboli) , तेजस्वी प्रकाश ( Tejasawi Praksh) जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। शो को फराह खान ( Frah Khan) , रणवीर बरार ( Ranveer Brar) और विकास खन्ना( Vikas Khanna) होस्ट करने वाले हैं। वहीं शो के लिए गौरव खन्ना ने बताया कि कैसे वह इस शो में आने के लिए तैयार हुए। इसी के साथ उन्होंने अनुपमा छोड़ने पर भी अपनी बात रखी। आइए बताते हैं गौरव ने क्या कहा

मास्टरशेफ बनेंगे गौरव खन्ना

अनुपमा फेम गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) ने जब अनुपमा शो को छोड़ा तब फैंस हैरान हो गए थे। अनुज के किरदार में गौरव खन्ना फैंस के दिलों में बस गए थे। हालांकि अब वह जल्द ही सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में गौरव खन्ना ने बताया कि उन्हें जब शो का ऑफफर आया तब वह क्या सोच रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा अलग-अलग भूमिकाएँ करना ही पसंद है और कभी भी खुद को एक जैसे रोल में दोहराना नहीं चाहते। अनुज जैसा किरदार निभाने के बाद, उन्हें यकीन नहीं था कि आगे क्या करना है, लेकिन जब उन्हें मास्टरशेफ का ऑफर मिला, तो उन्हें लगा कि यह खुद का एक अलग पक्ष दिखाने का एक अनूठा अवसर है।

गौरव ने बताया कि जब उन्हें शो के लिए ऑफर आया तब लगा कि मुझे जज के तौर पर बुलाया जा रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि मुझे खाना बनाना होगा। मैंने इस चैलेंज को स्वीकार किया और यहां आने का फैसला कर लिया। उनका मानना है कि इस अनुभव से उन्हें कुछ नया सीखने और स्क्रीन पर एक अलग गौरव को दिखाने में मदद मिलेगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article