टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 25 October: शादी से पहले चारु संग बेहूदगी करेगा नीरज, शादी तुड़वाकर फिर विलेन बनेगी अभिरा

YRKKH Spoiler 25 October: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehalata Hai) में कल देखने को मिला था कि अरमान अभिरा कि प्रेग्नेंसी खत्म करने को कहेगा। ऐसे में अब दोनों के बीच दूरियां आ रही है, वहीं दूसरी तरफ चारु की शादी की तैयारी शुरू हो गई है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 25 October

YRKKH Spoiler 25 October: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज 25 अक्टूबर के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रुही को अभिरा और अरमान पर शक होने लगता है। वह रोहित का इस्तमाल कर अब दोनों की बीच की बात निकालने पर डट गई है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा अरमान की प्रेग्नेंसी खत्म करने की बात पर खूब आंसू बहाती है। वह अपने आप ही बच्चे से बात करते हुए खुद को दिलासा देती है। दोनों के ईमोशनल मूमेंट के बीच कृष और चारु समेत सभी बच्चे सगाई कि तैयारी के लिए पहुंच जाते हैं।

वहीं दूसरी तरफ चारु और नीरज की सगाई का फंक्शन शुरू हो गया है लेकिन इस बीच भी रुही को अभिरा-अरमान की प्रॉब्लेम जानने के लिए उतावली हो रही है। अभिरा बच्चे के अबॉर्शन को लेकर गम में डूबी हुई है और सगाई के लिए अरमान ही उसे तैयार करता है। पूरे फंक्शन के दौरान अभिरा का चेहरा उतरा हुआ होता है जिसे घरवाले देख लेते हैं हर कोई बात करता है कि उसे क्या हुआ होगा। चारु और नीरज एक दूसरे को सगाई कि अंगूठी पहना देते हैं और पोद्दार खानदान में खुशी का महोल होता है।

समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल में अभिरा फंक्शन से निकल कर अपने कमरें कि अलमारी में छुप जाती ताकि अरमान उसे अस्पताल बच्चा गिराने के लिए नहीं ले जा सके। शो के प्रोमो में देखने को मिला कि चारु फूट-फूट कर रो रही होती है और अपने साथ किसी दुर्घटना के होने कि बात करती है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा अब चारु कि मदद करेगी और अरमान के खिलाफ जाकर बच्चा गिराने से भी मना कर देगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article