YRKKH Spoiler 24 October: स्टार प्लस के टॉप सीरियल में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों अपनी बेहतरीन कहानी के चलते टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। अभिरा की प्रेग्नेंसी वाली कहानी अब जल्द ही अनुपमा कि टीआरपी को कुचलने वाली है। कल सीरियल में देखने को मिला था कि अभिरा अरमान को प्रेग्नेंसी की खबर सुनाने वाली होती है तभी बो बेहोश हो जाती है। वहाँ खड़ी डॉक्टर अरमान को बताती है कि अभिरा प्रेग्नेंट है लेकिन उसमें काफी दिक्कतें हैं। यह सुन अरमान अब गुस्से में आग बबूला है।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलता है कि अरमान अभिरा पर प्रेग्नेंसी छुपाने को लेकर गुस्सा है और उसे गाड़ी में बंद कर खुद बाहर बारिश में भीग रहा होता है। अभिरा उसे बताती है कि उसे प्रेग्नेंसी की खबर गरबा नाइट वाले दिन मिली थी और वो उससे बताना चाहती थी लेकिन डर के कारण वो नहीं बता सकी। दोनों घर जाते हैं और अभिरा दादी सा को कल रात की बात पूछती है लेकिन दवाइयों के कारण कावेरी को अभिरा की प्रेग्नेंसी के बारे में कुछ याद नहीं रहता। अभिरा बताने वाली होती है लेकिन अरमान उसे रोक देता है।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिला कि अभिरा अपनी अल्ट्रसाउन्ड की तस्वीर दिखाती है जिसमें कोख के अंदर बच्चा दिखाई देता है। यह देख अरमान पहले इमोशनल हो जाता है लेकिन बच्चा गिराने की बात करता है क्यूंकी इसमें अभिरा की जान जा सकती है। यह सुन अभिरा ऐसा करने से मना कर देगी और बच्चे को रखने का फैसला करेगी।
