टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 23 March: अभिरा के दिमाग से बच्चे का भूत उतारेगी स्वर्णा, अतीत का आईना दिखाकर कराएगी सच से रूबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 23 March: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा की स्वर्णा को पता चल जाएगा की रुही अभिरा और अरमान के बच्चे की सरोगेट मदर बनी है। ऐसे में स्वर्णा अभिरा को चेतावनी देगी की आने वाले समय में रुही उन्हे बच्चा नहीं देगी।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 23 March

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 23 March: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी दिन पर दिन काफी मजेदार होती जा रही है। शो में 3 महीने का लीप आ गया है ऐसे में अरमान और अभिरा बच्चे के लिए ट्राई कर रहे हैं। आखिर में आकार रुही अरमान और अभिरा के बच्चे की सरोगेट मदर बन जाएगी। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि संजय को भनक लग गई है की रुही और रोहित कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। वहीं अभिरा और अरमान का मन बेचैन होगा। आज 23 मार्च के एपिसोड में क्या देखने को मिलेगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत स्वर्णा से होगी जिसे पता चल जाएगा की रुही अभिरा और अरमान के बच्चे की सेरोगेट मदर बन गई है। स्वर्णा अभिरा को अतीत याद दिलाती है कि 'एक समय पर रुही अरमान से प्यार करती थी। उसने रुही को पाला है ऐसे में उसकी फिरत से वाकिफ है। आने वाले समय पर रुही अपना बच्चा नहीं देगी और उसका हाल अरमान जैसा होगा जो दो माओं में पीस जाएगा।' स्वर्णा की बात सुन अभिरा को एहसास होगा की शायद उसने ये बहुत बड़ी गलती कर दी है। वहीं शिवानी और विद्या वीडियो कॉल पर मिलकर अरमान का पसंदीदा सोहन हवला बनाएंगी। इस दौरान विद्या शिवानी से अपने बुरे कर्मों के लिए माफी मांगेगी।

राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा अरमान को बताती है कि क्या उन्होंने रुही और रोहित को सरोगेट मदर बनाकर गलती तो नहीं कर दी। ऐसे में अरमान अभिरा को समझाता है की रुही और रोहित का बच्चा है वो ऐसा कुछ नहीं करेंगे। वहीं पोद्दार हाउस में सभी घरवाले मनीषा के जन्मदिन की तैयारी करेंगे। मोहित और रुही को आभास हो गया है की दादी को उनपर शक हो गया है। हालांकि कावेरी और संजय को ये लगेगा की रुही और रोहित अरमान-अभिरा को अपनी प्रॉपर्टी दे रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article