YRKKH Spoiler 23 February: शिवानी और अरमान के मिलन को देख टूट जाएगा रूप, अभिरा के लिए खेलेगा ये दांव

YRKKH Spoiler 23 February: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज अरमान और शिवानी एक दूजे को गले लगाकर खूब रोएंगे। वहीं ये देख रूप अरमान को धर्मसंकट में डाल देगा जब वो उसे शिवानी और अभिरा में से किसी एक को चुनने के लिए कहेगा।

YRKKH Spoiler 23 February: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अरमान और शिवानी से होगी जो एक दूजे को देख हैरान रहेंगे। शिवानी की आंखों में ममता देख अरमान पैरों में गिर आशीर्वाद लेगा। मां-बेटे का ये मिलन देख तो अभिरा भी खुद को आंसू बहाने से नहीं रोक पाती। अरमान को पछतावा होता है कि उस पहले शिवानी के बारे में नहीं पता था। इसी के साथ अरमान शिवानी को पोद्दार हाउस चलने के लिए कहेगा लेकिन वो कावेरी के डर से मना कर देगी। हालांकि अरमान के समझाने पर शिवानी साथ में चलने के लिए तैयार हो जाएगी।

YRKKH Spoiler 23 February

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे अरमान अभिरा संग अपने मतभेत खत्म करने का फैसला करेंगे। दोनों एक दूजे के साथ रहने का वादा कर गले लगा लेंगे। इस दौरान अरमान रूप का धन्यवाद करेगा क्यूंकी उसने इतने सालों से शिवानी का ख्याल रखा। दिल टूटे शख्स की तरह रूप अरमान को अभिरा या शिवानी में से किसी एक को चुनने के लिए कहेगा। रूप को बुरा लग रहा है कि वो फिर जिंदगी में एक बार फिर अकेला रह गया। दूसरी तरफ अभीर कियारा को साफ-साफ बता देगा कि ये शादी जल्दबाजी में हुई है जिसके चलते उसे ठीक होने में समय लगेगा। कियारा अभीर संग शादी करने के बाद सातवें आसमान पर है।

End of Feed