टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 22 March: रुही को सरोगेट बनाकर खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारेगी अभिरा, संजय कावेरी को लगी भनक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 22 March: राजन शाही का मसालेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा की संजय और कावेरी को सरोगेसी प्लान की भनक लग जाएगी। वहीं अरमान अभिरा टेंशन में है की कहीं रुही आखरी मौके पर अपना फैसला ना बदल ले।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata 22 March

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 22 March: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत अभिरा से होगी जो रुही और रोहित को सरोगेसी के लिए मना करने वाली होगी लेकिन अरमान बीच में आकार हाँ कह देगा। रोहित और रुही अरमान-अभिरा के इस फैसले को सुन काफी खुश होंगे। भगवान की मूर्ति के आगे चारों कान्ट्रैक्ट साइन कर देंगे। घर आकार अरमान खुशी के मारे बड़ा घर ढूँढना शुरू कर देगा। वहीं पोद्दार हाउस में संजय रोहित के कमरें में काम की फ़ाइल ढूंढ रहा होगा लेकिन तभी उसके साथ कान्ट्रैक्ट वाली फाइल लग जाएगी। हालांकि उसके पढ़ने से पहले ही रोहित फाइल छीन लेगा लेकिन संजय की शक हो जाएगा की कुछ तो बात छुपाई जा रही है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे संजय कावेरी को बताता है की अरमान, अभिरा, रुही और रोहित कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। वहीं जैसे ही शिवानी अरमान को गुलाब जामुन खिला रही होगी उसके मुंह से विद्या के सोन हलवे की तारीफ निकल जाती है। अगली सुबह अरमान और अभिरा टेंशन में होंगे की क्या आखिरी मौके पर रोहित-रुही अपना फैसला ना बदल ले। पोद्दार हाउस में कावेरी जान बूझकर रुही को अपने साथ फंक्शन में ले जाएगी ताकि वो क्लिनिक ना जा पाए। दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है ऐसा बहाना लगाकर रुही कावेरी को छोड़ अस्पताल चली जाएगी।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तमाशा यहीं खत्म नहीं होगा रुही आखिरी मौके पर दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंच जाएगी। इस बीच अभिरा अनुपमा को पूरा मामला बताती है की उसे बहुत टेंशन है सरोगेसी को लेकर। ऐसे में अनुपमा उसे समझाती है की अंधेरे को छोड़ उम्मीद की किरण थाम आगे निकल जाए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article