टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 22 February: सच सामने आते ही अरमान को लगा 440 वॉल्ट का झटका, अभिरा की गोद में सिर रख रोएगा दुखड़ा

YRKKH Spoiler 22 February: स्टार प्लस का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज अरमान को पता चल जाएगा कि शिवानी ही उसकी असली मां है। वहीं गोएनका हाउस में सवर्णा कियारा और अभीर का गृहप्रवेश करती है। आज 22 फरवरी को कहानी में क्या नया देखने को मिलेगा जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 22 February

YRKKH Spoiler 22 February: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों कहानी में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। जल्द ही अरमान का सामना अपनी असली मां शिवानी से होने वाला है। वहीं पोद्दार हाउस में शिवानी का कदम पड़ते ही तूफान आने की संभावना है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि कावेरी शिवानी को शहर छोड़ने के लिए कहती है। ऐसे में कावेरी के डर से शिवानी बेहोश हो जाएगी। दोनों की बातें अभिरा सुन लेगी और उसे पता चल जाएगा कि शिवानी अरमान की मां है। आज 22 फरवरी को एपिसोड में क्या होने वाला है जानिए इस रिपोर्ट में।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होती है जो ये जान लेती है कि शिवानी ही अरमान की असली मां है। ये बात अभिरा अरमान को बताती है कि उसकी असली मां जिंदा है और वो शिवानी है। ये सुन अरमान अभिरा का धन्यवाद करता है कि उसने उसकी मां से मिलवाया। वहीं शिवानी को जैसे होश आता है और रूप को धक्का देकर कहती है कि वो उसका आरू नहीं है। शिवानी रूप को खरा सोना बताती है लेकिन वो ये जान चुकी है कि अरमान ही उसका असली बेटा है। गोएनका हाउस में अभीर और कियारा को मनीष घर में एंट्री नहीं देगा।

राजन शाही के सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा अरमान को समझा बुझाकर शिवानी से मिलने के लिए कहती है। पोद्दार हाउस में कावेरी विद्या को बताती है कि शिवानी आश्रम से बाहर आ गई है जिसे सुन वो अपना आपा खो देगी। हालांकि कावेरी विद्या से वादा करती है कि वो इस परिवार पर शिवानी का साया पड़ने नहीं देगी। वहीं दूसरी तरफ सवर्णा कियारा और अभीर का घर में स्वागत करती है लेकिन कोई खुश नहीं है। कियारा को देख-देख कर अभीर को महसूस हो रहा है कि उसने शादी कर बड़ी गलती कर दी है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article