YRKKH Spoiler 20 February: अभीर के पागलपन पर बरसेगा अभिरा का गुस्सा, अरमान को एहसान फरामोश कहेगी कावेरी

YRKKH Spoiler 20 February: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि अभीर गुस्से में आकार कियारा को अपनी बीवी बना लेगा। ये देख कावेरी पूरा इल्जाम अरमान पर डाल देगी और उसे एक एहसान फरामोश गोद लिया बच्चा तक कह डालेगी।

YRKKH Spoiler 20 February: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत मनीष से होती है जो चारु के गायब होने को लेकर गुस्से में है। वहीं चारु के इस कदम को देख अभीर गुस्से में है जो अपने कमरें में तोड़-फोड़ कर रहा होगा। वहीं पंडित जी सभी को बताते हैं कि शादी का मुहूर्त निकल चुका है तो दूसरी तरफ शिवानी पोद्दार हाउस के लिए निकल जाएगी। इस बीच चारु के कमरें से खत मिलता है जिसमें लिखा होगा कि 'मुझे माफ करना मुझसे ये शादी नहीं होगी।' मनीष पूरे पोद्दार खानदान को खरी खोटी सुनाता है। वो कावेरी को दोगला तक कह देगा।

YRKKH Spoiler 20 February

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे मनीष गुस्से में चारु की तुलना अरमान से करता है जिसे सुन अभिरा अपने पति का साथ देगी। अपने ही नानू को सुनाते हुए अभिरा कहती है कि इसमें अरमान की कोई गलती नहीं है बल्कि इसी ने कियारा को समझाया सभी को शादी के लिए मनाया। इस दौरान तभी अभीर की एंट्री होती है जिसने मंदिर में जाकर कियारा संग शादी कर ली होगी। ये देख सभी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। जैसे ही अरमान अभीर को मारने वाला होता है कियारा उसे धक्का देकर दूर रहने की हिदायत दे डालेगी।

End of Feed