YRKKH Spoiler 2 February: स्टार प्लस का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अरमान से होती है जो अपने कैबिन में बैठा है। इस दौरान अरमान ये सोच रहा है कि आखिरकार अभिरा के बेगुनाही के सबूत कैबिन से लेकर कौन गया? सीसीटीवी कैमरे में अरमान को पता चल जाएगा कि रूप ने कैबिन में घुसकर फाइल चुराई हैं। रूप को सुनाने के बजाए अरमान उसे बक्श देगा क्यूंकी अभिरा को लाइंसेस वापिस मिल गया है और वो बहुत खुश हैं। वहीं रूप जब अभिरा को बताता है कि अरमान ने एक ही जगह पर फाइल्स रखी थी। ये सुन अभिरा को लगता है कि शायद अरमान सबूत कोर्ट में जमा करने वाला था।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में ड्रामा आगे बढ़ते हुए पोद्दार हाउस पहुँच जाता है जहां संजय सभी को बताता है कि अरमान ने अभिरा को लाइसेंस वापिस दिलाया है। माधव, मनीषा समेत अन्य घरवाले अरमान के इस फैसले से खुश होते हैं। संजय की भड़काऊ बातें दादी सा सुन लेती है और अरमान को जमकर लताड़ती है। हालांकि दादी सा और संजय की बात काटकर अरमान अभिरा का साथ देता है। अरमान को इस बात का एहसास होता है कि जो भी उसने अभिरा के साथ किया वो गलत है और ये सब बातें वो विद्या को समझाएगा। दूसरी तरफ गोएनका हाउस में सभी अभिरा पर लगे इल्जाम धूल जाने को लेकर जश्न मनाते हैं।
कहानी में आगे वकील अभिरा और अरमान से तलाक की हियरिंग की डेट पूछता है। दोनों ही वकील को एक दूसरे से पूछने के लिए कहते हैं लेकिन अरमान चाहता है कि तलाक की सुनवाई एक महीने बाद हो ताकि अभिरा संग उसका रिश्ता ठीक हो जाए। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि कियारा घर से गायब हो जाती है और सारा इल्जाम अरमान अभीर पर लगाता है। इस दौरान अभिरा प्यार पर उम्मीद रखने का जोर देगी लेकिन अरमान इसे नकार देगा।
