टीवी मसाला

सर्वश्रेष्ठ Naagin 7 बनाने जा रही हैं Ekta Kapoor, वीडियो शेयर कर दिया फैंस को बड़ा अपडेट

Ekta Kapoor Update on Naagin 7: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने अपकमिंग शो 'नागिन' को लेकर अपडेट दिया है। इस बार सीजन 7 में नागिन कैसी होगी और क्या होगा इस बारें में थोड़ी जानकारी फैंस को एकता कपूर ने दी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Image

Ekta Kapoor Update on Naagin 7

Ekta Kapoor Update on Naagin 7: टीवी दुनिया का पसंदीदा शो में से एक 'नागिन' को लेकर कोई ना कोई अपडेट आती रहती हैं। शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर इस बार सातवें सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। हर कोई इस शो का काफी समय से इंतजार कर रहा है। कई समय पहले मेकर्स ने शो की झलक दिखाते हुए सीजन 7 की घोषणा की थी। अब इस बीच हाल ही में डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने फैंस को 'नागिन 7' को लेकर वीडियो पोस्ट किया। इस दौरान एकता ने 'नागिन 7' को लेकर बड़ा अपडेट दिया, जिसे सुन फैंस काफी खुश हैं।

वीडियो में एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपनी टीम के साथ मीटिंग कर रही हैं और वो उन्ही से पूछती हैं कि 'नागिन' कहाँ है? ऐसे में एक टीम मेंबर कहती हैं 'चोटियों के पीछे, पहाड़ों के नीचे। एकता कपूर फैंस को खुशखबरी देते हुए बताती हैं कि वो एक सर्वश्रेष्ठ, परम सर्वश्रेष्ठ , आदि सर्वश्रेष्ठ बनाने जा रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में भी एकता ने 'नागिन 7' (Naagin 7) लिखा हुआ है। वीडियो को शो के बड़े फैंस सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल कर रहे हैं। लगता है जल्द ही नागिन दर्शकों की स्क्रीन्स पर दस्तक दे सकती है।

फैंस लगातार एकता कपूर के इस पोस्ट पर अपनी खुशी जताते हुए कमेंट कर रहे हैं। इस बीच कमेंट सेक्शन में देखा गया कि लोग एकता को लीड एक्ट्रेस के लिए सजेशन दे रहे हैं। फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को टैग कर एकता कपूर को नागिन 7 में कास्ट करने की गुहार लगा रहे हैं। अब देखना दिलसचप होने वाला है कि एकता सीजन 7 में किस टीवी हसीना को चमकने का मौका देंगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article