टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 2 December: अभिरा की कोख से बच्चा छिन रुही की गोद भरेगा अभीर, बहन-भाई के रिश्तों में उलझेगी कहानी

YRKKH Spoiler 2 December: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था की आखिरकार मनीष के आगे अभीर का सच सामने आ गया है। वहीं दूसरी तरफ रोहित अरमान को आखिर अल्टीमेटम देगा अभिरा को सच बताने के लिए।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 2 December

YRKKH Spoiler 2 December: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के शुरुआत में देखने को मिलेगा की मनीष अक्षरा और अभीर की तस्वीर देख अपने आप को कमरें में बंद कर लेता है। ऐसे में अभिरा और रुही मनीष से परेशानी जानने की कोशिश करती है लेकिन वह काम की टेंशन बताकर बात टाल देता है। मन ही मन मनीष सच ना बताने का फैसला करता है लेकिन तब तक जब अभीर का गुस्सा शांत हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ चारु और कियारा अभीर को बेहोशी की हालत में अपने कमरें में ले आएंगी। घर में अभिरा अक्षरा का भजन गाती है जिसे सुन अभीर को होश आ जाता है।

राजन शाही के सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की अरमान नर्स को घर से बाहर निकाल देता है। अभीर और चारु का झगड़ा हो जाता है लेकिन अब जल्द ही कियारा संग तीनों का लव ट्राइएंगल शुरू होने वाला है। इसी बीच अभिरा अस्पताल फोन कर दक्ष के बारें में पूछती है लकें रिपोर्ट में मां-बाप का नाम रोहित और रुही लिखा हुआ हुआ है। घर में अरमान अभीर को देख लेता है और उससे धक्के मारकर बाहर निकाल देता है। गुस्से में अभीर अरमान की गाड़ी पर गमला फेंक शीशा तोड़ देता है। अभीर का गुस्सा देख अभिरा उसे तोड़-फोड़ करने से मना करती है यह पूरा तमाशा पोद्दार खानदान देखता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला की दादी सा अभीर को दक्ष का मामा कहकर बुलाती है। पूजा के बाद अभीर को बच्चे को उसकी मां के हाथ में सौंपने को बोलते हैं। तभी अभीर अभिरा के बजाए रुही की गॉड में दक्ष को देता है जिसे देख सभी शॉक रह जाते हैं। अभीर अरमान को सच बताने के लिए कहता है की कैसे अभिरा का बच्चा जन्म लेते ही मर गया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article