Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभिरा के चक्कर में प्रेग्नेंट दिशा पर हमला करेगी भीड़, संजय का होगा पर्दाफाश

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया तमाशा होने वाला है। दिशा पर हमला होगा। वह अस्पताल पहुंच जाएगी। संजय भी कावेरी के पैरों में गिरेगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान की जान खतरे में है। अभिरा जो केस लड़ रही है, उस वजह से सब लोग निशाने पर है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि पोद्दार हाउस पर भीड़ हमला कर देती है और अभिरा के खिलाफ नारे लगाए जाते हैं और अब अपकमिंग एपिसोड में हमले का निशाना प्रेग्नेंट दिशा बनती हुई नजर आएगी। इतना ही नहीं, शो में दिखाया जाएगा कि एक घटना की वजह से अभिरा और अरमान, दिशा आर्यन को माफ कर देंगे। आइए आपको बताते हैं कि समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है? Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था' गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद टूट गया था हर्षद चोपड़ा का दिल

yrkkh 19 july

yrkkh 19 july (photo credit- jiohotstar)

दिशा को अस्पताल लेकर जाएगी अभिरा

शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा दिशा को घर में जाने के लिए कहती है, लेकिन दिशा अभिरा के अकेले नहीं छोड़ती। तब ही भीड़ में से कोई पत्थर अभिरा पर फेंकता है, जो दिशा खुद पर ले लेती है। दिशा को काफी जोर से लगता है, जिसके बाद अभिरा दिशा को तुरंत अस्पताल लेकर भागती है। पोद्दार हाउस में पुलिस आ जाती है और ऑफिसर सभी को गिरफ्तार कर लेते हैं। इस मौके पर भीड़ में से एक शख्स अरमान पर हमला कर देता है और उसके साथ मारपीट करता है। तब पुलिस कृष और आर्यन को भी गिरफ्तार करती है, लेकिन अरमान अपने भाई को बचा लेता है। KSBKBT 2: पुलिस के हत्थे चढ़ी तुलसी की नातिन गरिमा, करण के सामने आया बच्चों का असली चेहरा

केस जीत जाएगी अभिरा

इसके बाद दिखाया जाएगा कि अभिरा दिशा के साथ अस्पताल पहुंच जाएगी। यहां पर परिवार के बाकी लोग भी आ जाएंगे और फिर अभिरा कोर्ट चली जाएगी। यहां पर अभिरा कोर्ट में पोद्दार हाउस में हुए हमले का खुलासा करती है। इतना ही नहीं, वह हिम्मत करके केस भी लड़ती है और अपने गवाह पेश करती है। दूसरी तरफ अस्पताल में डॉक्टर दिशा और बेबी को ठीक बताती है, जिससे सब टेंशन फ्री हो जाते हैं। तभी कावेरी पोद्दार संजय से पूछती है कि उसने कोई चाल तो नहीं चली। तब संजय पैरों में गिरकर बताता है कि कैसे वह आईसक्रीम में दवा मिलाने वाला था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इस मौके पर दिशा सबको बताती है कि अभिरा की हालत काफी ज्यादा खराब है। वह खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। तब अरमान को अभिरा की टेंशन होती है और तभी अभिरा आकर सबको बताती है कि वह केस जीत गई।

दिशा और आर्यन को माफ करेंगे अरमान-अभिराशो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा दिशा से मिलेगी और बच्चे के बारे में पूछेगी। इस मौके पर दिशा और आर्यन दोनों मिलकर अभिरा अरमान से हाथ जोड़कर माफी मांगेंगे। अरमान अभिरा भी दोनों को माफ कर देंगे। इसके बाद दिशा का पोद्दार हाउस में शानदार स्वागत मायरा मुक्ति करेंगे।

End of Feed