टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: फेरों के बीच अभिरा संग शादी से इंकार करेगा अंशुमन, अरमान और गीतांजली की उल्टी गिनती होगी शुरू

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 July, 2025: टीवी की दुनिया का चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ता। शो में दिखाया जाएगा कि अंशुमन अभिरा संग शादी करने से बीच में ही इंकार कर देगा। वहीं दूसरी ओर अरमान के सिर में चोट लग जाएगी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 July, 2025: टीवी की दुनिया का चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते कई सालों से टीवी की दुनिया में धाक जमाई हुई है। शो ने टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। वहीं शो के ट्विस्ट और टर्न्स की बात करें तो इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अभिरा पूकी को भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला करती है। हालांकि विद्या और मनीषा, अरमान को समझाते हैं कि वह ये शादी रोक दे।

आज क्या होगा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में खास

बीच में ही शादी छोड़कर जाएगा अरमान

अरमान अभिरा को अंशुम संग शादी करता नहीं देख पाएगा। ऐसे में वह सामान बांधकर वहां से निकलने लगेगा। अरमान गीतांजली और मायरा से कहेगा कि मुझे काम है, तुम लोग बाद में आ जाना। वहीं दूसरी ओर मनीषा उसे अभिरा का मंगलसूत्र और अंशुमन का लाया हुआ मंगलसूत्र लाकर देगी और कहेगी कि देखते हैं कि अभिरा के गले में किसका सुहाग सजता है।

अरमान के सिर में लगेगी चोट

अरमान शादी के बीच से जा ही रहा होगा कि उसके सिर पर चोट लग जाएगी। उसके कंधे पर सजावट के लिए इस्तेमाल हुआ डंडा गिर जाएगा, जिससे वो खुद को संभाल नहीं पाएगा।

अभिरा संग शादी करने से इंकार करेगा अंशुमन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अंशुमन संग शादी के वक्त अभिरा का चेहरा उतरा हुआ रहेगा। लेकिन वो अग्निकुंड में पूकी की यादों की आहूति देकर आगे बढ़ने की कोशिश करेगी। हालांकि अंशुमन अभिरा को बीच फेरों में ही रोक देगा और कहेगा कि मैं ये शादी नहीं कर सकता। मुझे पूरी अभिरा चाहिए, आधी नहीं। अब मैं शादी तभी करूंगा, जब मुझे पूकी हमें मिल जाएगी। दादीसा अंशुमन को ऐसा करने से रोकेंगी, लेकिन अंशुमन किसी की नहीं सुनेगा।

मायरा को कसकर थाम लेगी गीतांजली

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जबरदस्त मोड़ तब आएगा, जब अंशुमन अभिरा से पूकी को ढूंढने का वादा करेगा। ये सुनकर गीतांजली घबरा जाएगी और वो मायरा को कसकर थाम लेगी। यहां तक कि गीतांजली फेरों के बीच से ही मायरा को कमरे में ले आएगी और उसे शादी से दूर रहने के लिए कहेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article