YRKKH Spoiler 19 February: अभिरा से अपने किए की माफी मांगेगा अरमान, अभीर को मंडप में अकेला छोड़ चारु हुई फरार

YRKKH Spoiler 19 February: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। अभीर और चारु की शादी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। वहीं अभिरा और अरमान एक दूजे से दिल की बात कहेंगे।

YRKKH Spoiler 19 February: राजन शाही के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत दादी सा से होती है जो माधव और शिवानी की शादी की तस्वीर जला देंगी। कावेरी को ये करता देख अभिरा पकड़ लेगी और सवाल-जवाब करने लगेगी। बहाना लगाते हुए कावेरी अभिरा से कहेगी कि इस तस्वीर में वो इंसान था जिसे माधव की जिंदगी में भी नहीं होना चाहिए था। पोद्दार खानदान अभीर और बरातियों का धूम-धाम से स्वागत करते हैं। इस दौरान संजय मनीष से नई शुरुआत करने की बात करेगा। वहीं विद्या माधव से सवाल पूछती है कि क्या वो अब भी शिवानी को याद करता है। जिसके जवाब में माधव कहता है कि उसका प्यार और पत्नी सिर्फ विद्या ही है।

YRRKH 19 february spoiler

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे देखने को मिलेगा कि अंधेरे कमरे और चांदनी रात में अभिरा का मंगलसूत्र अरमान के कपड़ों में फंस जाएगा। अरमान अभिरा से अपनी करतूतों को लेकर माफी मांगता है। वो उसे ये भी बताएगा कि कैसे उसने अभिरा की बेगुनाई के सबूत इक्कठे किये हुए थे और कोर्ट में जमा कराने वाला था। अरमान ये भी कहता है कि उसने देखा कि कैसे अभिरा ने रूप संग शादी के लिए हाँ की। हालांकि गलतफहमी दूर करते हुए अभिरा अरमान को बताती है कि उसने रूप का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था जिसे सुन उसको शांति मिलेगी।

End of Feed