YRKKH Spoiler 18 March: अभिरा की सुनी गोद का मजाक बनाएगी कावेरी, अरमान से माफी मांगेगी विद्या

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 March: स्टार प्लस का मसालेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि विद्या अरमान से माफी मांगने की कोशिश करेगी। इस इमोशनल मूमेंट को कावेरी की नजर लग जाएगी जो अभिरा को बच्चा ना पैदा कर पाने के चलते उसका मजाक उड़ाएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 March: समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान की जिंदगी में कलेश खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पोद्दार हाउस छोड़ने के बाद अरमान अभिरा और शिवानी संग एक छोटी सी कुटिया में पैसों की तंगी के साथ रह रहा है। वहीं विद्या को एहसास हो गया है कि उसने अरमान के साथ बहुत गलत किया था। कल के एपिसोड में अभिरा दक्ष और संतान की चाह के लिए बसोड़ा का व्रत रखती है। वहीं मंदिर में पूरा पोद्दार परिवार मौजूद होगा। आज के एपिसोड में क्या नया तमाशा होगा जानिए इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 March

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत विद्या से होगी जो अरमान के हाथों में पूजा का कलावा बांधना चाहेगी लेकिन पहले से ही शिवानी ने ऐसा किया होता है। कावेरी विद्या और अरमान को अलग करना चाहेगी ताकि उसकी बहु माफी ना मांग सके। ये देख अभिरा कावेरी का रास्ता रोक उसके घमंड पर पैर रख देगी। चुप रहने के बजाए उल्टा कावेरी अभिरा को सुनी गोद का ताना देगी। कावेरी कहेगी कि 'खुद की कोख तो बढ़ नहीं पाई और हमें मां-बेटे के रिश्ते का ज्ञान दे रही है।' ये सुन अभिरा के पैर लड़खड़ा जाते हैं लेकिन शिवानी आकार उसे संभाल लेगी।

End of Feed