YRKKH Spoiler 18 February: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। कहानी में हर दिन मेकर्स नए ट्विस्ट लाकर दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि कावेरी को पता चल जाएगा कि रूप ही शिवानी को आश्रम से लेकर गया था। वहीं अभिरा का साथ देते हुए अरमान विद्या को अपने तलाक का जिम्मेदार मानेगा। आज 18 फरवरी के एपिसोड में कि बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं, जिससे जानने के लिए पढ़िए ये रिपोर्ट।
टीवी दुनिया का मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा और अरमान से होती है जो एक शॉप में टकरा जाएंगे। पोद्दार हाउस में चारु को दुल्हन के जोड़े में देख पूरा परिवार इमोशनल हो जाएगा। संजय भी अपनी बेटी पर खूब प्यार बरसाता है लेकिन चारु को कियारा की चिंता सता रही होगी। गोएनका परिवार बारात लेकर पोद्दार हाउस पहुंच जाएगा। इस दौरान अभिरा को पता चलता है कि अरमान और उसका फोटो फ्रेम एक्सचेंज हो गया, यानी शिवानी की फोटो पोद्दार हाउस डिलीवर हो गई है। वहीं शिवानी और माधव की शादी की तस्वीर विद्या के हाथ लग जाएगी। ये देख खूब आंसू बहाती और तस्वीर कावेरी को देगी।
राजन शाही के सीरियल में तमाशा आगे बढ़ते हुए कावेरी विद्या को संयम बनाने के लिए कहेगी। कावेरी शिवानी और माधव की तस्वीर को जला देगी जिसे अभिरा देख लेगी। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिला कि अरमान को पता चल जाएगा कि शिवानी ही उसकी असली मां है। वहीं रूप अरमान को धर्मसंकट में डाल देगा कि उसे मां और अभिरा में से किसी एक को चुनना होगा। अब आगे देखना दिलचस्प होने वाला है कि अरमान दोनों में से किसे चुनेगा।
