YRKKH Spoiler 18 December: परिवार की लड़ाई में पिस जाएगा अभिरा-अरमान का रिश्ता, आठ दिन बाद आएगा बड़ा फैसला

YRKKH Spoiler 18 December: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि कावेरी और मनीष के बीच बहुत बड़ा झगड़ा होता है। गोएनका और पोद्दार परिवार की लड़ाई से अरमान-अभिरा का रिश्ता खराब हो जाएगा।

YRKKH Spoiler 18 December: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अभीर को नोटिस मिलने की वजह से मनीष उसे खरी खोटी सुनाता है। इस बीच कियारा अभीर को फूल और कार्ड भेजती है। वहीं दूसरी तरफ अरमान गिड़गिड़ाते हुए अभिरा से अपनी गलती की माफी माँगता है लेकिन वो उसे एक और मौका नहीं देती है।। बातों-बातों में अभिरा अरमान से अलग होने का फैसला सुना देती है। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मनीष और कावेरी की खूब बहस-बाजी होती है और इस मौके का संजय पूरा फायदा उठाता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 December

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे संजय कावेरी पोद्दार और मनीष गोएनका के बीच चिंगारी को आग का रूप देता है। गुस्से में कावेरी मनीष के हाथ में अवॉर्ड के बजाए अपना जूता थमा देती है। गलती से मनीष जूस कावेरी पर फेंक देता है और अवॉर्ड फंक्शन में खूब हंगामा होता है। गुस्से में चूर दादी सा कहती हैं कि अभिरा से कौन शादी करेगा जो बच्चा पैदा नहीं कर सकती। यह सुन अभिरा गुस्से में दादी सा पर बरस पड़ती है जिसे अरमान पसंद नहीं करता। लड़ाई-झगड़े के बीच गलती से अरमान मनीष को पकड़ नीचे गिरा देता है।

End of Feed