टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 17 September: मायरा और अभिरा को मसूरी ले जाएगी कावेरी, अरमान की आंखों में झोंकी धूल

YRKKH Spoiler 17 September: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta kya kehlata hai) में आज दिखाया जाएगा कि कावेरी अभिरा को ठीक करने के लिए उसे मसूरी ले जाएगी। मायरा संग दोनों को गायब देख अरमान गुस्से में होगा। यहां पढिए आज 17 सितंबर का स्पॉइलर।

Image

Image Source: Jio Hotstar

YRKKH Spoiler 17 September: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी दिन पर दिन चटपटी होती जा रही है। अभिरा जेल से भले ही बाहर आ गई है लेकिन अपने सदमे से नहीं जो उसने वहाँ दिन रात झेला। गीतांजली को किनारे कर अरमान का पूरा ध्यान इस समय अभिरा पर है। खुद मायरा भी अपनी मां की देखभाल कर रही है। चलिए आपको बताते हैं आज के एपिसोड में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में क्या देखने को मिलेगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत कावेरी होगी जो सूट केस में अपना समान पैक कर कहीं जाने की तैयारी कर रही है। मायरा को अभिरा के चलते नींद नहीं आएगी क्यूंकी वो जल्द से जल्द अपनी मां को ठीक करना चाहती है। कावेरी कमरें में आकार मायरा संग एक प्लान बनाएगी जिससे अभिरा ठीक हो सकती है। कावेरी और मायरा अभिरा के कमरें में जाकर देखते हैं कि उसने खुद को अलमिराह में बंद कर लिया है। दूसरी तरफ अरमान अभिरा को लेकर चिंतित है फैसला लेगी कि अब से वो अब से उसपर नजर रखेगा। इस दौरान गीतांजली अरमान को समझाएगी कि उसे अभिरा को लाचारी नहीं बल्कि हिम्मत से रूबर कराना होगा। दरअसल गीतांजली चाहती है कि अरमान बार बार अभिरा के साथ वक्त ना बिताए। हालांकि अरमान साफ कह देगा कि अभिरा उसका परिवार है और हमेशा रहेगा। वहीं कावेरी मायरा और अभिरा को गाड़ी में बिठाकर पोद्दार हाउस से दूर चली जाएंगी।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे अरमान मायरा को पकड़ लेगा कि तभी कावेरी आकार उससे झूठ कह देगी कि वो आज अपनी पोती संग सोएगी। अगली सुबह कावेरी, अभिरा और मायरा को एक साथ गायब देख पोद्दार हाउस में खलबली मच जाएगी। अरमान को मायरा का लेटर मिलेगा जिसमें वो बताएगी कि अभिरा को ठीक करने के लिए कावेरी संग वो शहर से बाहर जा रहे हैं। अरमान को गुस्सा आएगा क्यूंकी उसे अभिरा की चिंता सताई। मसूरी में पैर रखते ही अभिरा को सूरज की रोशनी से डर लगने लगेगा और बीच सड़क पर भागने लगेगी। तेज दौड़ रही अभिरा को गाड़ी टक्कर मारने वाली होंगी कि तीनों अपनी जान बचाने के लिए रोड साइड गिर जाएंगी। अभिरा बार बार घर जाने की जिद्द करेगी। मसूरी को देख अभिरा को अपनी मां अक्षरा की याद आएगी। अभिरा के लिए मसूरी ही उसका मायका है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिरा को मसूरी लाकर कावेरी उसे डिप्रेशन से बाहर निकाल पाएगी या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article