YRKKH Spoiler 17 July: कैंसर ने छिनी चारु की जान, अभिरा की खुशी के लिए पुकी बनी मायरा

YRKKH Spoiler 17 July: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में आज एक नहीं बल्कि कई धमाके होने वाले हैं। आज 17 जुलाई के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि चारु दुनिया को अलविदा कह चुकी है। दूसरी तरफ मायरा पुकी बन अभिरा को खुश करने की कोशिश करेगी।

YRKKH Spoiler 17 July: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीवी दुनिया का धाकड़ सीरियल बन चुका है जिसका एक भी एपिसोड जनता मिस नहीं करना चाहती। ट्विस्ट और टर्न्स की बाढ़ से दर्शक खुश हो गए हैं। जनता के भरपूर प्यार ने सीरियल को टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। जैसा कि कल के एपिसोड में आपको देखने को मिला था अभिरा के चलते अरमान और अंशुमन के बीच जमकर लड़ाई होती है। तान्या अभिरा को धर्मसंकट में डालते हुए अभीर और अंशुमन में से किसी एक को चुनने के लिए कहती है। तो चलिए जानते हैं आज के एपिसोड में आज के एपिसोड में क्या नया हंगामा होने वाला है।

yeh rishta kya kehlata hai

Image Source: Jiohotstar

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत मायरा से होगी जो अभिरा की खुशी के लिए पुकी का रोल निभाएगी। मायरा को पुकी के कपड़ों में देख अभिरा के आँखों से आँसू बहने लगेंगे। अभिरा मन ही मन खुद से कहेगी कि वो मायरा को पुकी का दर्जा नहीं दे सकती क्यूँकि वो गीतांजली और अरमान की बेटी है। मुझे मायरा संग अपनी लगाव तोड़ना होगा क्यूँकि अरमान आसपास घूमेगा जो गीतांजली और अंशुमन से नाइंसाफी होगी। जैसे ही मायरा अभिरा के गले लगने की कोशिश करेगी तो वो उसे दूर कर देगी ये कहकर कि आप पुकी नहीं बल्कि गीतांजली की मायरा हो। मुझे तंग मत करो अपने मम्मी पापा के पास जाओ। अभिरा की डांट सुनकर मायरा का दिल दुख जाएगा। अभिरा का दिल तब छलनी होगा जब मायरा ये कह देगी कि उनके इस व्यवहार के चलते पुकी उसे छोड़कर चली गई। दूसरी तरफ कियारा अभीर से चारु के बारें में पता करने कि कोशिश करेगी क्यूँकि वो कई समय से लापता है।

End of Feed