YRKKH Spoiler 17 February: अभिरा के खातिर विद्या को लताड़ लगाएगा अरमान, रूप और शिवानी को देख चौंक जाएगी कावेरी

YRKKH Spoiler 17 February: स्टार प्लस का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज कावेरी शिवानी के खातिर रूप के घर पहुँच जाएगी। वहीं अभिरा के लिए अरमान विद्या को लताड़ लगाएगा। सिर्फ यही नहीं वो विद्या को अपने तलाक का जिम्मेदार ठहरा देगा।

YRKKH Spoiler 17 February: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत कावेरी से होती है जो गोएनका से रूप के घर का पत्ता मांगती है। मनीष को कावेरी पर शक होता है। वहीं अभिरा माधव और विद्या के कमरे की तलाशी लेती है जिससे उसको अरमान की असली मां की तस्वीर मिल सके। इस दौरान उसकी टक्कर अभिरा से होती है और दोनों बेड पर गिर जाते हैं। अरमान अभिरा से बिना कुछ बोले वहाँ से चला जाएगा। कावेरी आरके घर पहुंच जाएगी जहां रूप नंगे होकर डांस कर रहा होगा। रूप को शक होता है कि कावेरी शादी का कार्ड देने नहीं बल्कि उसका इरादा कुछ और है।

YRKKH Spoiler 17 February

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे कावेरी रूप और शिवानी की तस्वीर देखती है। शिवानी रूप को शहर से बाहर चलने के लिए कहेगी लेकिन वो उसको समझा बुझाकर बात टाल देगा। अभिरा को माधव और शिवानी की तस्वीर मिलती है जिसमें चेहरा बलर होता है। अरमान विद्या को अपने और अभिरा के तलाक का जिम्मेदार मानता है। अभिरा के खातिर अरमान विद्या को खरी खोटी सुनाता है। अरमान ये एक्सेप्ट कर लेगा कि अभिरा को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।

End of Feed