YRKKH Spoiler 16 October: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल में कल देखने को मिला था कि अनजान शख्स दादी सा पर चाकू से हमला कर घायल कर देता है। इस हादसे से पहले मनोज सभी के सामने यह घोषणा करता है कि वो पोद्दार कंपनी छोड़ अपनी नई लॉ फर्म शुरू कर रहा है। फंक्शन में मनोज दादी सा कि खूब बेइज्जती करता है, यह देख अभिरा-अरमान मामला शांत करने की कोशिश करते हैं लेकिन सब असफल हो जाता है।
राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehalata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अस्पताल के बाहर मीडिया कावेरी पोद्दार के मरने की खबर फैला देते हैं। यह देख अभिरा मीडियावालों को खरी खोटी सुनाते हुए कहती है कि दादी सा जिंदा हैं। वहीं दूसरी तरफ माधव बताता है कि हमलावर अभिरा को मारने आया था क्यूंकी उसने स्टार एयरलाइन्स वाला केस जीता था। यह सुन पूरा पोद्दार खानदान दादी सा पर आई इस बला का जिम्मेदार अभिरा के सिर मढ़ देते हैं लेकिन अरमान अपनी पत्नी का साथ देते हुए खड़ा रहता है। चाची सा भी अभिरा के लिए जहर उगल रही होती है लेकिन इसी दौरान डॉक्टर सभी को बताते हैं कि कावेरी कि जान खतरे से बाहर आ गई है और ऑपरेशन सफल हुआ।
टीआरपी चार्ट में दूसरे नंबर पर चल रहा शो में आगे दिखाया जाता है कि अभिरा को मंदिर में चक्कर आ जाते हैं। ऐसे में वहाँ खड़ी दाई माँ उसे बताती है कि वो मां बनने वाली है और यही चीज कन्फर्म करने के लिए डॉक्टर के पास रवाना हो जाती है। डॉक्टर अभिरा को बताते हैं कि वो प्रेग्नेंट लेकिन उसे गर्भपात कराना पड़ेगा क्यूंकी उसका शरीर काफी कमजोर है जिससे उसकी जान जा सकती है। हालांकि अभिरा अरमान को अपने प्रेग्नेसी की खबर देती है और फैसला करती है कि वो इस बच्चे को अपनी जान हथेली पर रख जन्म देने का फैसला करती है।
