YRKKH Spoiler 15 September: रुही की कोक में पलेगा अभिरा-अरमान का बच्चा, सौतन से माँ बन करेगी घर में राज

YRKKH Spoiler 15 September: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक ऐसा मोड़ आने वाले है जिसे देख सभी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आज कावेरी और विद्या एक ऐसा फैसला लेने वाली है जिससे अभिरा और अरमान की जिंदगी में हमेशा के लिए ग्रहण लग जाएगा।

YRKKH Spoiler 15 September: स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स ने कहानी को मसालेदार बना दिया है। इसी के लिए दर्शक भी कहानी से जुड़ गए हैं और टीआरपी भी छप्परफाड़ दे रहे हैं। कल एपिसोड में देखने को मिला की अभिरा और अरमान की शादी की रस्में शुरू हो जाती है। अपने पोते के संगीत पर कावेरी ठुमके लगाती है जिसे सब देख काफी खुश हो जाते हैं। इसी दौरान नाचते-नाचते अभिरा बेहोश होकर गिर जाती है और डॉक्टर सभी को बताती है की अभिरा कभी माँ नहीं बन पाएगी। ऐसे में आज 15 सितंबर को सीरियल में क्या होगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

YRKKH Spoiler 15 September

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अभिरा के माँ ना बनने वाली खबर से अरमान टूट जाता है। वह हमेशा से एक अपना हँसता खेलता परिवार चाहता था लेकिन अब सपना टूट गया है। कावेरी और विद्या भी अरमान पर अभिरा से शादी तोड़ देने को कहती है लेकिन वह ऐसा नहीं करता। दिल तोड़ देने वाली खबर मिलने के बाद भी अरमान फैसला करता है की वह अभिरा से ही शादी करेगा।

End of Feed