टीवी मसाला

Hina Khan ने 'सैयां की बंदूक' गाने पर दिखाया स्वैग, ब्रेस्ट कैंसर को ठेंगा दिखाकर किया एन्जॉय- यहां देखिए वीडियो

Hina Khan News Video: ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पर हाल ही मे एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह अपने दोस्त के नए गाने पर मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए हिना का वीडियो।

Image

Hina Khan New Dance Reel Amid Battling with breast cancer

Hina Khan News Video: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी ब्रेस्ट कैंसर बीमारी के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। टीवी सेलेब्स से लेकर फैंस तक उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। अब तक हिना की पाँच कीमोथेरपी हो चुकी है और तीन बाकी हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ी हर एक अपडेट सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। इसी बीच हिना ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने दोस्त के नए गाने को प्रोमोट कर रही हैं और काफी इन्जॉय कर रही हैं।

हिना खान (Hina Khan) के दोस्त सोनू ठुकराल का नया गाना सामने आया है जिसका नाम 'सैयां की बंदूक है'। इस गाने को सोनू ठुकराल के साथ-साथ रेणुका पँवार और जानी ने गया है। ऐसे में एक्ट्रेस ने इस गाने को प्रोमोट करा जिसमें वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही है विग लगाकर हिना काफी खूबसूरत लग रही हैं। हिना गाने को इन्जॉय और उस पर डांस करती हुईं नजर आई। ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी में हिना को ऐसा देख फैंस काफी ज्यादा खुश हुए। अर्जुन बिजलानी, दलजीत कौर और शुभावी चौकसी जैसे स्टार्स हिना को सपोर्ट करते हुए नजर आएं।

बात दें हिना खान को थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर हैं जिसके लिए वह इलाज करा रही हैं और परदे से भी दूरी बनाई हुई है। इन दिनों एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही है कि हिना और रॉकी का ब्रेकअप हो गया और 13 साल का रिश्ता टूट गया है। यह सब हिना खान की हाल फिलहाल की इंस्टाग्राम स्टोरी से लोगों ने अनुमान लगाया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article