YRKKH Spoiler 15 October: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में पोद्दार खानदान में मुसबीतें खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि दादी सा अभिरा को केस जीतने की खुशी में उसे मनोज का कैबिन दे देती है। यह देख मनोज और मनीषा कावेरी के साथ-साथ अभिरा के भी दुश्मनों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। संजय फिर एक बाद अपनी चाल से पोद्दार खानदान के टुकड़े टुकड़े करने पर जुट गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आज सीरियल में क्या नया होने वाला है।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा की अभिरा और अरमान एक दूजे के प्यार गुम रोमांस कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ घर में हमलावर बार-बार मनोज को देख मुस्कुराहट दे रहा है। फंक्शन के बीच मनोज यह ऐलान करता है की वह पोद्दार खानदान की कंपनी छोड़ रहा है और खुद की एक लॉ फर्म शुरू कर रहा है। यह सुन सभी हक्के बकके रह जाते हैं मनोज कावेरी को कड़वे शब्द बोल खूब बेजज़्ती करता है, यह देख अरमान और अभिरा से उसे खूब समझाते हैं। हालांकि मनोज कुछ सुनने के मूड में नहीं होता और अपनी बातों पर टीका रहता है जिसे देख कावेरी भी उसे कंपनी से बाहर निकाल देती है।
रुही समेत बाकी सदस्य अभिरा पर घर तोड़ने का इल्जाम लगाते हैं जिसे देख अरमान अपनी पत्नी का साथ देते हुए खड़ा रहता है। इस तमाशे के बाद कावेरी बाहर जाती है लेकिन तभी उस पर हमलावार हमला कर चाकू पेट में घोंप देता है। कावेरी अस्पताल जाते हुए अरमान से कहती है कि मुझे अपनी वसीहत बनवानी है। अस्पताल में अभिरा कहती है कि मैंने देखा था चाकूवाला मनोज से बात कर रहा था, ऐसे में हमें सीसीटीवी फूटेज निकालनी चाहिए। डॉक्टर सभी को बताते हैं की कावेरी की हालत नाजुक है और उसे अब सिर्फ दुआ ही उन्हे बचा सकती है। बाहर मीडिया में अवफ़ाह फैल जाती है की कावेरी पोद्दार का निधन हो गया है।
