Bigg Boss 18 Contestants Try To Fit This Actress With Karanveer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी गेम दुरुस्त करने में लगे हैं, साथ ही बाकियों को भी मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। 'बिग बॉस' के हर सीजन में देखा गया है कि कंटेस्टेंट्स आते तो सिंगल हैं, लेकिन घर में रहते हुए उनकी जोड़ियां बन जाती हैं। अभी तक बिग बॉस में बनी कई जोड़ियां काफी हिट भी रही हैं। वहीं अब ऐसा माना जा रहा है कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में जोड़ी बननी शुरू हो गई है। ये जोड़ी प्यार से नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स के कारण बन रही है, जिसे देख दर्शक भी एक्साइटेड हो रहे हैं।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के वायरल वीडियो में नजर आया कि चाहत पांडे (Chahat Pandey) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), श्रुतिका अर्जुन, मुस्कान बामने और शहजादा धामी के साथ बैठे होते हैं। इसी बीच श्रुतिका कहती हैं कि मैं करण को चाहत जैसी लड़की ढूंढकर दूंगी। श्रुतिका अर्जुन की बात सुनकर चाहत और करणवीर मेहरा एक-दूजे की ओर देखकर हंसने लगते हैं। श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे से कहती हैं कि तू कर लेगी करण से शादी? इसपर चाहत पांडे साफ मना कर देती हैं। लेकिन वहीं करणवीर मेहरा पूछते हैं, "क्यों मेरे में कोई परेशानी है।" वहीं दूसरी ओर शहजादा धामी भी करणवीर मेहरा की तारीफ में लग जाते हैं कि वो खतरों के खिलाड़ी भी जीत चुके हैं।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) करण वीर मेहरा फिर से चाहत पांडे (Chahat Pandey) से पूछते हैं कि उनमें क्या खराबी है। इसपर चाहत जवाब देती हैं कि नहीं आप बहुत अच्छे हो। वहीं करणवीर मेहरा मजाक में कहते हैं, "तो तुम बुरी हो? चलो फिर सबके सामने बताओ कि मेरे अंदर कमी है, मैं इनकी सेवा नहीं कर पाऊंगी।" बातों के बीच ही करणवीर मेहरा, चाहत पांडे के चेहरे पर लगी कुछ चीज भी हटाते हैं, जिसे देख श्रुतिका छेड़ना शुरू कर देती हैं कि देख तेरा कितना ख्याल रखता है। 'बिग बॉस 18' से जुड़ा ये वीडियो देख फैंस भी एक्साइटेड नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "करण और चाहत, वाह रोचक है।"
