YRKKH Spoiler 15 March: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अरमान अभिरा से होगी जो बड़े ही खुश होकर अपने नए चूल्हे और गैस की पूजा कर गृहस्थी की शुरुआत करेंगे। इस दौरान अरमान बताएगी कि उसकी मां विद्या ने उसे सब सिखाया है। मौका देखते ही अभिरा अरमान के कानों में विद्या के लिए अच्छे शब्द भरेगी लेकिन वो सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएगा। वहीं अभीर अपने दर्द को दारू पीकर छुपाने कि कोशिश करेगा जहां कृष और चारु भी मौजूद होंगे। अभीर को पता चल जाएगा कि संजय द्वारा ब्लैकमेल करने के चलते चारु शादी से भाग गई थी।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा शिवानी को बताएगी कि विद्या अरमान से माफी मांगना चाहती है। ऐसे में विद्या उसे समझाएगी कि जरूर विद्या ने गलत किया लेकिन है तो वो अरमान की मां ही। सिर्फ यही नहीं शिवानी विद्या का दर्द समझेगी और उसका साथ देगी। आगे चलकर अरमान और अभिरा कपड़े धोने के बहाने पानी में गिले होकर रोमांस करेंगे। इस दौरन अभिरा अरमान से विद्या को मिलने की बात कहेगी लेकिन वो गुस्से में वहाँ से चला जाएगा। हालांकि जैसे ही वो कमरे से वापिस आएगा अरमान अभिरा को फोन पर विद्या से बात करते हुए देख लेगा।
कहानी में आगे तमाशा यही खत्म नहीं होगा अभीर चारु के भागने की असलियत जान टूट जाएगा और जमकर रोना-धोना करेगा। चारु और अभीर दोनों ही एक दूजे को याद करते हुए खूब रोएंगे। सच जानने के बाद अभीर चारु को फोन करेगा लेकिन वो नहीं उठाएगी। कियारा भी अभीर का प्यार पाना चाह रही है लेकिन दोनों के बीच प्यार की जगह नहीं है। वहीं अभिरा खुद अकेले छोटा से केक काट शादी की सालगिरह मनाएगी।
