टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 15 January: ममता के मोह में अंधा हो जाएगा अरमान, विद्या के खातिर अभिरा को पहुंचाएगा चोट

YRKKH Spoiler 15 January: रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि विद्या अपने बेटे अरमान से वादा मांगती है कि वो अभिरा से बदला लेगा। वहीं दूसरी तरफ रुही अभिरा को समझाती है कि वो अरमान को भूल आगे बढ़ जाए।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 15 January 2025

YRKKH Spoiler 15 January: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि विद्या अरमान से वादा मांगती है कि वो अभिरा से बदला लेगा। अरमान अपनी माँ विद्या को बताता है कि आज आप जेल से बाहर अभिरा की ही वजह से आई हैं। लेकिन अरमान अपनी माँ को वादा देता है कि वो उसे इंसाफ दिलाकर ही रहेगा। गोएनका हाउस में अभीर चारु समझ कियारा से प्यार भरी बातें करता है। मंदिर में अरमान और अभिरा की मुलाकात होती है। सुरेखा और अभिरा की बात सुनने के बजाए अरमान अपनी ही बीवी के पैरों में मटका तोड़ देता है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे अरमान अभिरा पर विद्या और रिश्ता तोड़ देने का आरोप लगाता है। पोद्दार निवास में सभी बच्चे अरमान और अभिरा को एक करने का प्लान बनाते हैं लेकिन अरमान वहाँ पहुँच सभी को ऐसा करने से मना कर देता है। वहीं दूसरी तरफ रुही अभिरा को समझाती है कि वो अरमान को भूल आगे बढ़ जाए। हालांकि अभिरा ऐसा करने से मना कर देती है और अरमान को वापिस पाने की जिद्द ठान लेती है।

समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अगले दिन विद्या डाइनिंग टेबल पर नहीं बल्कि नीचे बैठकर खाना खाती है। कावेरी अरमान को बताती है कि विद्या सदमे में है जिससे उसे ऐसा लग रहा है कि वो अब भी जेल में है। आगे चलकर क्लास में अभिरा अरमान को सर ना कहकर नाम से बुलाती है। यह सुन अरमान अभिरा को सभी बच्चों के आगे खरी खोटी सुनाता है। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि अरमान की वजह से अभिरा कमरें में बंद हो जाएगी और घुटन के कारण बेहोश होकर गिर जाती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article