टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 15 February: घुटनों पर बैठ अभिरा को प्रपोज करेगा रूप, कांच की तरह बिखर जाएगा अरमान का दिल

YRKKH Spoiler 15 February: स्टार प्लस का मसालेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) आज रूप मनीष के समझाने पर अभिरा को शादी के लिए प्रपोज करेगा। वहीं यह देख अरमान का दिल टूट जाएगा और उसे गलतफहमी हो जाएगी कि अभिरा रूप के प्रपोजल को अपना लिया है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 15 February

YRKKH Spoiler 15 February: समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि अभिरा की साइड लेते हुए माधव अरमान की आंखों पर बंधी पट्टी खोलने की कोशिश करता है। माधव शिवानी को याद करते हुए अरमान को समझाता है कि 'उससे बहुत बड़ी गलती हुई है। हर बार उसने परिवार की वजह से अभिरा को छोड़ा है।' माधव चाहता है कि सभी चीजों को भूलाकर साथ आने की कोशिश करो। वहीं दूसरी तरफ मनीष बातों-बातों में जान लेगा कि रूप अभिरा को पसंद करता है। ऐसे में मनीष उसे समझाता है कि वो अभिरा को शादी के जरूर प्रपोज करे।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि अगली सुबह कावेरी को ब्लैकमेलर बताता है कि पोद्दार हाउस के बाहर उसे अभिरा और रूप ने पकड़ लिया था। दादी सा के डर से शिवानी शहर छोड़ने का फैसला करती है। वहीं रूप रिंग के साथ अभिरा को प्रपोज शादी के लिए प्रपोज करता है, जिसे देख अरमान का दिल कांच की तरह टूट गया। इस दौरान अभिरा रूप के हाथ में अपना हाथ रख देगी जिसे देखकर अरमान को लगेगा कि उसने शादी के लिए हाँ कर दिया है और वो वहाँ से चला जाएगा।

स्टार प्लस के सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा बेहद ही प्यार से रूप का प्रपोजल ठुकरा देगी। अभिरा उसे बताएगी कि वो अब भी अरमान से प्यार करती है। रूप अपने आप को दिलासा देते हुए कहता है कि वो अभिरा का दिल एक दिन जीतकर ही रहेगा। वो उसका इंतजार करता रहेगा। वहीं अरमान को ब्रह्म दिखाई देगा कि रूप और आरके बाइक पर बैठ उसे चिढ़ाएंगे। अब अरमान की गलतफहमी अब अभिरा संग रिश्ते को क्या मोढ़ देगी जानने के लिए जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत से।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article