YRKKH Spoiler 14 September: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत मनीषा से होगी जो सच सामने आने के बाद कियारा को उसके नाना के घर भेजना का फैसला लेगी। मनीषा गुस्से में कियारा को थप्पड़ भी जड़ देगी। सिर्फ यही नहीं मनीषा का गुस्सा कियारा के साथ-साथ अभीर पर भी फूटेगा। कियारा घर छोड़कर चली जाएगी और उससे रोकने के लिए हर कोई घरवाला कोशिश करेगा। ऑटो वाला कियारा को सुनसान सड़क पर अकेला छोड़ देगा कि तभी उसे संभालने के लिए सही समय पर अभीर वहाँ पहुंच जाएगा। अभीर कियारा को नशे की लत छुड़वाने के लिए गोएनका हाउस ले जाएगा।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे मायरा जेल से लौटी अभिरा के साथ सोएगी क्यूंकी उसकी मां डिप्रेशन में है। अभिरा को इस ट्रॉमा से बाहर निकालने के लिए दादी सा और अरमान मायरा की मदद लेंगे। वहीं गीतांजली विद्या से कहेगी कि अभिरा के केस के लिए अरमान पूरी रात-रात जागकर मेहनत कि अब उसे नींद पूरी करने की बहुत जरूरत है। अरमान के लिए गीतांजली को जिम्मेदारी लेता देख विद्या हैरान रह जाएगी। दूसरी तरफ मायरा अभिरा को सुलाने के लिए उसका फेवरेट भजन गाएगी
कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब विद्या अरमान को गीतांजली तरफ जिम्मेदारी निभाने को कहेगी। एक अच्छी पत्नी का धर्म निभाते हुए गीतांजली अरमान पसंद और ना पसंद जाने की कोशिश करेगी ताकि लड़ाइयाँ ना हो। विद्या अरमान से कहेगी कि गीतांजली से शादी कर ली है और अब उसे जिम्मेदारी उठाने की कोशिश करनी होगी। अरमान खुद से बात करते हुए कहता है, 'अभिरा भले ही मेरी नहीं हो सकती लेकिन मैं सिर्फ उसका ही रहूंगा।
