टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 14 March: अरमान की ढाल बन कदम-कदम पर साथ देगी अभिरा, बहु के आगे गिड़गिड़ाएगी विद्या

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 14 March: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। इस बीच आज के एपिसोड में अभिरा संजय की हेकड़ी निकालते हुए इसे सहूलियत का पाठ पढ़ाएगी। सिर्फ यही नहीं अपने परिवार संग मिलकर अरमान और अभिरा जमकर होली खेलेंगे।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 14 March

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 14 March: समृद्धि शुक्ला स्टारर धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अभिरा से होगी जो संजय को बेइज्जती करने के लिए खरी खोटी सुनाते हैं। अभिरा संजय को अरमान से माफी मांगने के लिए धमकी देगी और अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वो उसकी गाड़ी वापिस खराब कर देगी। ऐसे में संजय गिरे हुए पैसों को उठाकर अरमान को बेहद तमीज से लौटा देगा। आगे अभिरा और अरमान एक दूजे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाएंगे। त्योहार को और रंगीन मनाने के लिए पूरा पोद्दार परिवार मिलकर अरमान और अभिरा के मोहले में आ जाएंगे।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि शिवानी के आते ही रोहित अरमान से दूर खड़ा हो जाएगा। ऐसे में शिवानी फैसला लेगी कि वो इस जश्न से दूर रहेगी क्यूंकी रोहित को बुरा लगेगा लेकिन अरमान और अभिरा उसे जाने नहीं देंगे। पोद्दार हाउस में संजय कावेरी के कान भरता है लेकिन विद्या को धीरे-धीरे एहसास हो रहा है कि उसने अरमान के साथ बहुत गलत किया। जश्न के दौरान पूरा परिवार भांग के नशे में चूर हो जाएंगे जमकर नाच गाना करते हैं।

जश्न के बीच विद्या आकार अभिरा से गुजारिश करेगी कि वो उसे अरमान से मिला दे क्यूंकी उसने अपने बेटे से माफी मांगनी है। इससे पहले अरमान उसे गिड़गिड़ाते हुए देखे विद्या वहाँ से नौ दो गयाराह हो जाएगी। वहीं अरमान सैलरी से घर के लिए चूल्हा खरीद लेगा ताकि अच्छा-अच्छा खाना बना सके। इस बीच अभिरा को बार-बार विद्या की बातें याद आ रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article