YRKKH Spoiler 14 April 2025: अफेयर के अभीर से बदला लेगी कियारा, खतरे में पड़ी रुही और अभिरा-अरमान के बच्चे की जान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 14 April 2025: स्टार प्लस के टॉप सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रुही धीरे-धीरे अरमान अभिरा कि रिश्ते का तीसरा पहिया बनती जा रही है। आज के एपिसोड में रुही अपनी नादानी से आने वाले बच्चे की जान को खतरे में डाल देगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 14 April 2025: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत स्वर्णा के वीडियो कॉल से होगी जिसमें अभिरा दक्ष संग बातें कर रही होगी। इस दौरान दक्ष अरमान को अपना पापा कहेगा। स्वर्णा आने वाले तूफान को लेकर अभिरा को चेतावनी देगी। योग क्लास के दौरान रुही अरमान को रोहित कहकर बुलाएगी। इस दौरान रुही अपने फोन से रोहित की तस्वीरें गलती से डिलीट कर देगी। हालांकि अरमान उसे समझाएगा कि इस दर्द के साथ जीना होगा। वहीं दूसरी तरफ कियारा अभीर को जलाने के लिए एक नया लड़का पटाएगी लेकिन उसे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ेगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 14 April

राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा अरमान के लिए कैंडल नाइट डिनर तैयार करेगी लेकिन रुही के साथ आ जाने से वो भी बर्बाद हो जाएगा। धीरे-धीरे अरमान के बीच रुही अपनी जगह बना रही होगी। पुलिस कृष को अरेस्ट कर लेगी क्यूंकी उसके साथ वाले दोस्त ड्रग्स से नशे कर रहे होंगे। बेबीमून पर रुही सौंफ वाला पानी डस्टबिन में फेंक देगी जिसे अभिरा देख लेगी। अभिरा जैसे ही समझाने की कोशिश करेगी रुही उसे चार बातें सुना देगी ये कहते हुए कि ये उसकी पहली प्रेग्नेंसी नहीं है। रुही के कड़वे शब्दों से अभिरा रूठ जाएगी।

End of Feed