YRKKH Spoiler 13 January: ममता को मोहरा बनाकर अभिरा को जिल्लत देगी विद्या, अरमान का इस्तेमाल कर लेगी बदला

YRKKH Spoiler 13 January: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि विद्या को जेल से निकालने के लिए अरमान दर-दर भटक रहा है। लेकिन उसे सिर्फ निराशा ही हाथ लग रही है। अभिरा अभी अपनी सास को बाहर निकालने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

YRKKH Spoiler 13 January: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आखिरकार अभिरा और अरमान का रिश्ता टूट गया है। विद्या को जेल पहुंचाने के लिए अरमान अभिरा को तलाक देने का फैसला करता है। कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है और इससे पहले मेकर्स शो को नया मोड़ देने के लिए तैयार हैं। कल शो में देखने को मिला था कि अरमान तलाक पेपर्स पर साइन कर अभिरा से हमेशा-हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ देता है। वहीं दूसरी तरफ पोद्दार निवास में विद्या को जेल में देख सभी परेशान हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 January

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की शुरुआत अभिरा से होती है जो आलू पूरी देख अरमान की याद में डूब जाती है। अरमान और रोहित दोनों विद्या के लिए खाना लेकर जेल पहुँच जाते हैं। बीच पार्क में कृष और चारु अभीर को समझाते हैं कि उसकी वजह से अरमान और अभिरा का रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों परिवार के बच्चे एक दूजे पर इल्जाम लगाते हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिरा अरमान का कोर्ट पकड़ उसके दर्द को महसूस कर रही होती है। अरमान अभिरा से फोन कर कहता है कि तलाक के पेपर्स कोर्ट में जमा करा दें ताकि समय से वो अलग हो सकें।

End of Feed