सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की शुरुआत अभिरा से होती है जो आलू पूरी देख अरमान की याद में डूब जाती है। अरमान और रोहित दोनों विद्या के लिए खाना लेकर जेल पहुँच जाते हैं। बीच पार्क में कृष और चारु अभीर को समझाते हैं कि उसकी वजह से अरमान और अभिरा का रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों परिवार के बच्चे एक दूजे पर इल्जाम लगाते हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिरा अरमान का कोर्ट पकड़ उसके दर्द को महसूस कर रही होती है। अरमान अभिरा से फोन कर कहता है कि तलाक के पेपर्स कोर्ट में जमा करा दें ताकि समय से वो अलग हो सकें।
स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे देखने को मिलेगा कि कियारा अभीर से मिलने गोएनका हाउस आती है। वो एक लेटेर भी देती है लेकिन अभीर को लगता है कि ये खत चारु ने दिया है। तीनों भाई बहन अभीर, अरमान और रुही एक दूजे के साथ पार्क में समय बिताते हैं। पोद्दार हाउस में दादी सा सभी को समझाती है कि हमें विद्या के अंदर का जुनून खत्म होने नहीं देना है। हालांकि कोई भी अरमान की मदद करने से मना कर देता है। हर तरफ से अरमान को निराशा हाथ लग रही होती है जिसे देख अभिरा टूट जाती है।
