टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 13 December: अपना और अरमान का नाम जोड़ दक्ष का नामकरण करेगी रूही, रोहित की भी खुलेगी पोल-पट्टी

YRKKH Spoiler 13 December: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि रूही अपने बच्चे का नाम बदलने की ठान लेती है। वहीं दूसरी तरफ रोहित का झूठ विद्या के आगे खुल जाएगा जिसके चलते उसे बहुत तेज तमाचा खाना पड़ेगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 December

YRKKH Spoiler 13 December: राजन शाही के सीरियल ये 'रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी मजेदार होती जा रही है। घरवालों के आगे दक्ष का सच सामने आने के बाद तो कहानी में जमकर ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कल एपिसोड में देखने को मिला था कि अरमान अभिरा को गुंडों से बचाता है। इस दौरान अभिरा को इस बार का एहसास हो जाता है कि दक्ष उसका बीएसपी नहीं है। पोद्दार हाउस लौटते ही अभिरा दक्ष को रूही की गोद में सौंप देती है। आज सीरियल में क्या नया तमाशा देखने को मिलेगा पढिए टाइम्स टाइम्स नाउ नवभारत की ये रिपोर्ट।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत में अभिरा अरमान पर दो बार औलाद खोने का इल्जाम लगाती है। अभिरा कहती है कि अरमान तुमने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है इसलिए मैं तुम्हारे साथ एक छत के नीच नहीं रह सकती। दादी सा, अरमान और अन्य घरवाले अभिरा को घर छोड़ने से मना करते हैं लेकिन वो किसी की बात सुने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाती। अभिरा अरमान को झूठा और खुदगर्ज इंसान बताती है और वहां से गोएनका निवास लौट जाती है। अरमान अभिरा से ना जाने की भीख तक माँगता है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि रूही अपने बच्चे का नाम दक्ष से बदलकर रूहान रखने का फैसला करती है लेकिन रोहित उसे ऐसा करने से सख्त मना कर देगा। पछतावे में डूबा रोहित विद्या को सच बताता है कि उसने ही दक्ष को रुही से छीन अभिरा और अरमान को दिया था। ये सब सुन विद्या गुस्से में आकार रोहित को तमाचा जड़ देती है। विद्या रोहित को अभिरा और अरमान की जुदाई का कसूरवार मानती है। अगले दिन घर में रूही दक्ष के नामकरण के लिए पार्टी करने का फैसला करती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article