YRKKH Spoiler 13 April: तबाही से पहले बेबीमून पर जाएंगे अरमान-अभिरा, रोहित की याद में तड़पेगी रुही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 April: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (YRRKH) में आज काफी कुछ दर्शकों को देखने मिलेगा। तबाही से पहले अभिरा को भगवान संकेत देगा। वहीं अरमान, अभिरा और रुही बेबीमून के रवाना होंगे तभी होटल में एक अजीब सई दुर्घटना होगी। यहां पढ़िए 13 अप्रैल का स्पॉइलर।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 April: राजन शाही का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे चलकर कई बड़े धमाके होने वाले हैं। मेकर्स टीआरपी लिस्ट के शिखर पर पहुँचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। पिछले हफ्ते शो लिस्ट में तीसरे नंबर पायदान पर विराजमान था। इसी के साथ कल के एपिसोड में अभिरा, अरमान और रुही बेबीमून का प्लान बनाते हैं जिसके खिलाफ सभी घरवाले थे। वहीं दूसरी तरफ कियारा को पता चल गया है कि अभीर का अफेयर चारु संग चल रहा है। आज के एपिसोड में क्या देखने को मिलेगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 April

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत रुही से होगी जो दादी सा की बात सुन परेशान है लेकिन अभिरा उसे समझाती है की वो बातों पर ध्यान ना दें। अगली सुबह विद्या मंदिर से रक्षा के लिए धागा लाती है लेकिन अभिरा और रुही को पहनाने से पहले कलावा गिर जाता है। बचा हुआ कालवा अभिरा रुही को बांध देती है जिसे देख दादी सा उसे भगवान द्वारा दिए जा रहे इशारों को लेकर ताना मारेगी। होटल के स्टाफ रुही और अरमान को पति-पत्नी और होने वाले बच्चे के माता-पिता समझ लेते हैं। कमरें में जा कर अभिरा और अरमान को रोमांस करता देख रुही को रोहित की याद आने लगेगी।

End of Feed