टीवी मसाला

Pranali Rathod संग डेटिंग खबरों पर तोड़ी Aashay Mishra ने चुप्पी, कहा 'हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और...'

Aashay Mishra on Dating Rumours With Pranali Rathod: कई दिनों से खबरें उड़ रही थी की टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ अपने को एक्टर आशय मिश्रा को डेट कर रही हैं। अब खुद इन रुमर्स का खंडन करते हुए आशय मिश्रा ने सच्चाई बताई है। यहां पढें टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट।

Image

Aashay Mishra on Dating Rumours With Pranali Rathod

Aashay Mishra on Dating Rumours With Pranali Rathod: टीवी एक्टर्स आशय मिश्रा और प्रणाली राठौड़ इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। सीरियल दुर्गा-अटूट प्रेम कहानी (Durga – Atoot Prem Kahani) में दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने सभी का दिल जीता लिया था। सोशल मीडिया पर दोनों की पार्टीज और सेट से जुड़ी तस्वीरें आने लगी जिसे देख फैंस अनुमान लगाया कि क्या प्रणाली और आशय एक दूजे को डेट कर रहे हैं? अब इन रुमर्स की सच्चाई क्या है ये खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई। इसी के साथ उनका प्रणाली संग क्या रिश्ता है इसका भी खुलासा किया। पढ़िए ये खास रिपोर्ट।

आशय मिश्रा (Aashay Mishra) ने कहा 'ऐसा कुछ भी नहीं है, मैं और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) सिर्फ़ अच्छे दोस्त हैं। हम वाकई अच्छे दोस्त हैं, बस इतना ही। हम को-एक्टर रह चुके हैं जिसकी वजह से हमारे बीच एक दोस्ती का रिश्ता है। हमारे पास बात करने के लिए एक जैसे टॉपिक होते है। इसी तरह हम समय बिताते हैं और यही वजह है कि वो मेरे आस-पास है और मैं उसके आस-पास।' आशय मिश्रा के इस बयान से फैंस को अपने सवालों का जवाब मिल गया है। प्रणाली का नाम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के को-एक्टर हर्षद चोपड़ा संग भी जुड़ा था। हाल ही में दोनों ने एक दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो ही नहीं बल्कि साथ खिंचवाई हुई तस्वीरों भी हटा दिया।

इसी बातचीत के दौरान आशय मिश्रा से पूछा गया कि क्या वो 'बिग बॉस 19' में भाग लेना पसंद करेंगे? जिसपर एक्टर ने साफ मना करते हुए कहा 'मैं जिंदगी में कभी 'बिग बॉस' का फैन नहीं रहा। वो उस तरह का रियलिटी शो नहीं है जिसका मैं कभी हिस्सा बनना चाहूँगा।'

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article