Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 April: राजन शाही का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे चलकर कई बड़े धमाके होने वाले हैं। मेकर्स टीआरपी लिस्ट के शिखर पर पहुँचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। पिछले हफ्ते शो लिस्ट में तीसरे नंबर पायदान पर विराजमान था। इसी के साथ कल के एपिसोड में अभिरा, अरमान और रुही बेबीमून का प्लान बनाते हैं जिसके खिलाफ सभी घरवाले थे। वहीं दूसरी तरफ कियारा को पता चल गया है कि अभीर का अफेयर चारु संग चल रहा है। आज के एपिसोड में क्या देखने को मिलेगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत रुही से होगी जो दादी सा की बात सुन परेशान है लेकिन अभिरा उसे समझाती है की वो बातों पर ध्यान ना दें। अगली सुबह विद्या मंदिर से रक्षा के लिए धागा लाती है लेकिन अभिरा और रुही को पहनाने से पहले कलावा गिर जाता है। बचा हुआ कालवा अभिरा रुही को बांध देती है जिसे देख दादी सा उसे भगवान द्वारा दिए जा रहे इशारों को लेकर ताना मारेगी। होटल के स्टाफ रुही और अरमान को पति-पत्नी और होने वाले बच्चे के माता-पिता समझ लेते हैं। कमरें में जा कर अभिरा और अरमान को रोमांस करता देख रुही को रोहित की याद आने लगेगी।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल में आगे चारु अभीर को बताती है कि शायद कियारा को हमारे प्यार की भनक लग गई है। वहीं बेबीमून पर योग क्लास जाते-जाते अभिरा के पैरों में मोच आ जाएगी। हालांकि वो रुही और अरमान को योगा क्लास के लिए भेज देगी कि तभी अभिरा अनुपमा को रोहित और शिवानी की मौत की जानकारी देगी। अनुपमा अभिरा को सभी से लड़ने की हिम्मत देगी।
