टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 12 March: संजय की करतूतों का भांडा फोड़ेगा कृष, अरमान की जादुई परी बनेगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 12 March: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि कृष पोद्दार परिवार के आगे संजय की करतूतों का भांडा फोड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ अभिरा अरमान का नुकसान होने से बचा लेगी और पैर की दर्द में भी गाड़ी ठीक करेगी।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 12 march

YRKKH Spoiler 12 March: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत में देखने को मिलेगा की अरमान अभिरा को गोद में उठाकर डॉक्टर के पास ले जाएगा। झूठ बोलने के लिए अरमान अभिरा से गुस्सा है। वहीं पोद्दार हाउस में संजय अरमान को बेब्स करने के लिए मकान मालिक को जबरदस्ती घर खाली करने के लिए कहता है। इस बीच चारु संजय को उसकी चलबाजियों के लिए खरी खोटी सुनाती है जिसे कृष सुन लेगा। बातों-बातों में संजय कबूलता है कि उसी ने कृष और सिया का ब्रेकअप कराया था। कावेरी भी मनीषा से गुस्सा है कि वो अरमान और अभिरा से मिलने क्यूं गई।

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि कृष गुस्से में परिवार के आगे संजय की पोल पट्टी खोलेगा। चारु सभी को बताएगी कि संजय ने कैसे शादी वाले दिन उसे धमकी दी कि अगर उसने अभीर से शादी की तो वो काजल को तलाक दे देगा। ये सब सुन पूरा पोद्दार परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। गुस्से में चूर मनोज संजय का गिरेबान पकड़ लेगा लेकिन माफी मांगने के बजाए चारु के पिता सभी की बेइज्जती करते हैं। संजय अपनी गलतियों की तुलना विद्या और कावेरी से करता है कि कैसे वो अपने बच्चों के भी गुनेगाहर है।

समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अरमान गाड़ी का इंजान फूँक देगा ऐसे में गैराज का मालिक उसपर सिर्फ गुस्सा नहीं होगा बल्कि उसकी तनखा में से पैसे भी काटने की बात कहेगा। अरमान की बेइज्जती होता देख अभिरा अपने आप ही गाड़ी का इंजन ठीक कर देगी लेकिन इस दौरान उसके पैर की दर्द ओर बढ़ जाएगी। हालांकि अरमान को पता चल जाएगा कि गाड़ी अभिरा ने ही ठीक की थी। ये देख अरमान को अभिरा पर गर्व होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article