YRKKH Spoiler 12 April: बेबी हनीमून पर जाएंगे अभिरा, अरमान और रुही, अभीर-चारु से बदला लेगी कियारा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 12 April: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा-अरमान की जिंदगी पटरी पर आने से पहले ही खराब होने वाली है। कहानी से संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही रुही, अरमान और अभिरा के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा। यहां पढ़िए आज 12 अप्रैल का स्पॉइलर।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 12 April: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता ह' कि शुरुआत कियारा से होगी जो ऑटो में बैठ अभीर का पीछा कर रही होगी। इस दौरान कियारा अभीर को चारु के करीब देखती है और उसका दिल टूट जाएगा। पोद्दार हाउस में अरमान-अभिरा रुही संग सरोगेसी जर्नी के लिए काफी नरवेस हैं। दोनों बारी-बारी मिलकर रुही की सेहत का ध्यान रखेंगे और ऐसा करते-करते चार महीने बीत जाएंगे। अरमान-अभिरा मिलकर बेबीमून का प्लान बनाएंगे लेकिन अपने साथ रुही को भी लेकर जाना चाहेंगे। पहले तो रुही जाने से मना कर देगी लेकिन अभिरा के समझाने पर राजी हो जाए।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 12 April

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे पोद्दार परिवार अभिरा, अरमान और रुही के इस बेबीमून पर सवाल उठाएंगे। इस दौरान कियारा गुस्से से चारु को देख रही होगी। संजय कहेगा कि तीनों को बेबी मून पर जाता देख लोग तरह-तरह के सवाल करेंगे। कावेरी जाने की इजाजत तो देगी लेकिन एक शर्त पर की दक्ष बाहर नहीं जाएगा। कावेरी ये तक कहेगी कि रोहित की मौत के बाद उसे किस्मत पर कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में मनीष दक्ष को अपने पास रखने का फैसला लेगा। किचन में कियारा बातों-बातों में चारु को लव ट्राएंगल को लेकर ताने मारेगी और गुस्से में आकार चाकू से हाथ काट लेगी।

End of Feed