टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 11 June: पुकी समझ मायरा के नखरे उठाएगी अभिरा, अरमान-गीतांजली की होगी हालत खराब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 11 June: टीआरपी लिस्ट में नंबर 2 के स्थान पर बैठा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज अभिरा अपनी ही बेटी की तरह मायरा का ख्याल रखेगी। दूसरी तरफ मायरा के लापता होते ही अरमान पागल हो गया है। आज के एपिसोड में कई मजेदार चीजें होंगी।

Image

yeh rishta kya kehlta hai

YRKKH Spoiler 11 June: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में धीरे धीरे अरमान और अभिरा पास आ रहे हैं। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अरमान अभिरा को देख लेगा और उसकी मुस्कान देख बंद हुआ दिल धड़कने लगा। मायरा को उदयपुर से वापिस दूर ले जाना चाहेगा अरमान लेकिन उसकी बेटी वहाँ से फरार हो जाती है। मायरा के पीछे गुंडे पड़ जाएंगे तो खुद को बचाने के लिए वो डब्बे में खुद को बंद कर लेगी। आज के एपिसोड में क्या क्या देखने को मिलेगा पढ़िए इस रिपोर्ट में।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होगी जिसे मायरा के बॉक्स में मिलेगी। कावेरी, विद्या और अभिरा को मायरा बताती है कि कुछ गंदे लोग उसके पीछे पड़ गए थे। अपनी जान बचाने के लिए वो डब्बे में छुप गई थी। अभिरा मायरा से उसकी माता-पिता का नंबर मांगती है लेकिन अरमान उसे उदयपुर वापिसे ले जाएगा डर में वो गलत फोन नंबर बताएगी। अभिरा मायरा को अपने साथ घर ले जाएगी। दूसरी तरफ अरमान पागल हो गया है क्यूँकि मायरा लापता है। पुलिस वालों के साथ अरमान बतमीजी करता है और दोनों के बीक कानूनों को लेकर बहस छिड़ जाएगी।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मायरा जैसे ही घर के अंदर घुसेगी लाल रंग का पेंट गिर जाएगा और उसपर चलकर उसका स्वागत होगा। गबराहट के कारण मायरा पूरे घर की चीजें तहस नहस कर देती है तो अरमान लगातार अभिरा को कॉल कर रहा होगा। मायरा को घर में गिफ्ट्स मिलेंगे जो उसी के लिए अभिरा ने हर साल जन्मदिन पर रखती है। मायरा अपने पापा की बातें अभिरा को बताएगी तभी उसे अरमान की याद आने लगेगी। अरमान की हेल्प करने से पुलिस मना कर देगी तो पोद्दार नहीं बल्कि अपने दोस्त से हेल्प मांगता है। तान्या अंशुमन के सामने कृष की बढ़ाई करेगी। दूसरी तरफ मायरा को खाने के लिए खिचड़ी देगी तो उसे गीतांजलि की याद आएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article